1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

27 अप्रैल से शुक्र की मीन राशि में यात्रा शुरू, जानें किसके खुलेंगे भाग और होगी धन वर्षा!

27 अप्रैल को शुक्र ने अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर लिया है। जानिए ये गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

2 min read
Google source verification
shukra transit 2022, shukra transit april 2022, venus transit 2022, shukra transit in april 2022, shukra transit in meen 2022, शुक्र राशि परिवर्तन 2022,

27 अप्रैल से शुक्र की मीन राशि में यात्रा शुरू, जानें किसके खुलेंगे भाग और होगी धन वर्षा!

Shukra Gochar April 2022: पौराणिक मान्यताओं अनुसार शुक्र को असुरों का गुरु माना जाता है। ज्योतिष अनुसार व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि और सभी भौतिक सुख शुक्र की ही कृपा से ही प्राप्त होते हैं। इसलिए शुक्र को मजबूत करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। इसके अलावा शुक्र का संबंध देवी लक्ष्मी से भी माना जाता है। कहते हैं मां लक्ष्मी की पूजा करने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है। 27 अप्रैल को शुक्र ने अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर लिया है। जानिए ये गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

इन 4 राशियों पर शुक्र ग्रह का पड़ेगा सबसे शुभ प्रभाव: मीन, धनु, वृश्चिक, कन्या और मिथुन वालों के लिए ये गोचर काफी शानदार साबित होगा। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। रोमांस में वृद्धि होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का हर काम में साथ मिलेगा। इन राशियों के जो जातक विदेश में नौकरी पाने के इच्छुक हैं उन्हें भी बड़ी उपलब्धि हासिल होती हुई नजर आ रही है। धन योग बन रहा है।

इन राशि वालों की भी खुलेगी किस्मत: मेष, वृषभ कर्क, मकर और कुंभ वालों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। हर काम में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग हैं।

इन दो राशियों के लोगों को रहना होगा सतर्क: शुक्र के गोचर के दौरान सिंह और तुला राशियों के लोगों को सतर्क रहना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में दुश्मन आपके काम खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहने की सलाह दी जाती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो धोखा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: शनि का कुंभ राशि में गोचर (29 अप्रैल 2022): दो राशियों पर शुरू हो जाएगी शनि ढैय्या तो दो को मिलेगी मुक्ति

Story Loader