धर्म और अध्यात्म

आधी रात 2 बजे सूर्य ग्रहण खत्म होते ही घर आएंगी मां लक्ष्मी, ज़रूर करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

रात के 12.25 बजे शुरु होगा, जिसकी समाप्ती आधी रात 2.05 बजे होगी। लेकिन भारत में रात होने की वजह से हम सूर्य़ ग्रहण देख नहीं पाएंगे।

2 min read
Feb 15, 2018

नई दिल्ली। आज आधी रात 12 बजे के बाद साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरु हो जाएगा। बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 16 तारीख को रात के 12.25 बजे शुरु होगा, जिसकी समाप्ती आधी रात 2.05 बजे होगी। लेकिन भारत में रात होने की वजह से हम सूर्य़ ग्रहण देख नहीं पाएंगे। लेकिन साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका के साथ-साथ दक्षिणी ध्रुव के पास आने वाले प्रदेशों में भी साफ-साफ देखा जा सकेगा। बता दें कि हिंदू धर्म के शास्त्रों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण काफी लाभदायक होगा। लेकिन इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे। जिससे आपके जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

बताते चलें कि शास्त्रों में किसी भी ग्रहण को अशुभ वक्त माना जाता है। यही वजह है कि इस दौरान कभी भी कोई शुभ काम नहीं करने चाहिए। इसके साथ ही जब ग्रहण खत्म हो जाए तो इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय ज़रूर करने चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए सूर्य ग्रहण के बाद करने के लिए कुछ खास उपाय लेकर आए हैं, जिसे पूरा करने के बाद आपके जीवन में खुशियों का ढेर लग जाएगा।

सूर्यग्रहण खत्म होते ही नहा-धोकर नए कपड़े पहनें और अपने पितरों की पूजा-अर्चना करें। ग्रहण के बाद बनने वाली पहली रोटी गुड़ के साथ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। जिससे आपके घर में मां लक्ष्मी धन-वर्षा करेंगी। इसके साथ ही सुबह मंदिर जाकर भगवान की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करें। भगवान शिव की पूजा करने से काफी लाभ मिलेगा। घर में देवी-देवताओं की मूर्तियों पर गंगा जल का छिड़काव करें, इसके बाद पूरे घर में भी गंगा जल को छिड़कें।

घर में या घर के पास तुलसी के पौधे पर साफ तेल या घी से दीया जलाएं। घर की अच्छे से सफाई करने के बाद धूप-अगरबत्ती और कपूर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और नकारात्मक शक्तियां बाहर चली जाएंगी। ग्रहण के वक्त आपने जो कपड़े पहनें हैं उन्हें किसी गरीब को दान में दे दें।

Published on:
15 Feb 2018 06:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर