26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Panchang 21 January 2026: आज का पंचांग : तृतीया तिथि, राजयोग और गौरी तृतीया व्रत का शुभ संयोग

Aaj Ka Panchang 21 January 2026: 21 जनवरी 2026 बुधवार का पंचांग: तृतीया तिथि, धनिष्ठा-शतभिषा नक्षत्र, लाभ-अमृत चौघड़िया, राहु काल 12-1:30, कुम्भ राशि। राजयोग, गौरी तृतीया व्रत। उत्तर दिशा शूल उपाय। जन्म नामाक्षर गु-सी। पूर्ण विवरण!

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Jan 20, 2026

Aaj Ka Panchang 21 January 2026

Aaj Ka Panchang 21 January 2026 : बुधवार का पंचांग: जानिए राहु काल, शुभ चौघड़िया और नामकरण के अक्षर

Aaj Ka Panchang 21 January 2026: 21 जनवरी 2026, बुधवार का पूर्ण पंचांग : विक्रम संवत् 2082 (सिद्धार्थ संवत्सर) में शिशिर ऋतु का माघ शुक्ल पक्ष। आज तृतीया तिथि (अंतरात्रि 2:48 तक), धनिष्ठा नक्षत्र (1:58 तक), व्यतिपात योग (रात्रि 6:58 तक)। श्रेष्ठ चौघड़िया: लाभ-अमृत सुबह 9:59 तक, शुभ 11:19-12:38, चर 3:17-4:36, लाभ सूर्यास्त तक। राहु काल 12:00-1:30 दोपहर, उत्तर दिशा शूल। विशेष: राजयोग-रवियोग प्रातः 1:58 तक, गौरी तृतीया व्रत। चंद्रमा कुम्भ राशि में जन्मे बच्चों के नाम गु, गे, गो, सा, सी। शुभ कार्यों के लिए आदर्श दिन।

आज का पंचांग बुधवार, 21 जनवरी, 2026

श्रेणीविवरण
विक्रम संवत्2082
संवत्सर का नामसिद्धार्थ
शक संवत्1947
हिजरी सन्1447
मुस्लिम मास1 सावान प्रारम्भ
अयनउत्तरायण
ऋतुशिशिर ऋतु
मास (महीना)माघ
पक्षशुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

आज लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9.59 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 11.19 से 12.38 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 3.17 से 4.36 तक रहेगा तथा लाभ का चौघड़िया 4.36 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – तृतिया तिथि अंतरात्रि 2.48 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी ।
दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गणेश जी का ध्यान करें, उन्हें लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाकर सबको बांटें और स्वयं भी सेवन करके शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

आज का राहु काल

(मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक
उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो सुपारी, पान या इलायची आदि का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – धनिष्ठा नक्षत्र दिन 1.58 तक रहेगा तदुपरान्त शतभिषा नक्षत्र होगा ।
योग – व्यतिपात योग रात्रि 6.58 तक रहेगा तदुपरान्त वरियान योग रहेगा ।
करण – तैतिल करण दिन 2.45 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।

आज का विशिष्ट योग

राजयोग दिन 1-58 तक, रवियोग दिन 1-58 से प्रारम्भ,

व्रत / दिवस विशेष –

गौरी तृतीया, व्यतिपात पुण्यं, पंचक, हेमू कालाणी शहीद दिवस (सिंधी समाज), राष्ट्रीय माघ मास प्रारंभ, सावान मु. मास 8 प्रारंभ,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कुम्भ राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुम्भ होगी ।
आज दिन 1.58 तक जन्म लेने वाले बच्चों का धनिष्ठा नक्षत्र होगा तदुपरान्त शतभिषा नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर गु, गे, गो, सा, सी पर रखे जा सकते हैं।

कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, साधन-सम्पन्न, तीव्र स्मरण-शक्ति एवं गंभीर प्रकृति वाले होते हैं। ये जातक दुसरो के प्रति दयाभाव रखने वाला, परोपकारी एवं निस्वार्थ भाव से सेवा करने में तत्प्रर होते हैं। ये जातक स्वाभिमानी, स्वतंत्रताप्रिय एवं नए-नए मित्र बनाने में भी पीछे नहीं हटते। जातक उद्योगी, उधमी, परिश्रमी और इनमें प्रबन्धात्मक योग्यता विशेष होती हैं