
सूर्य ग्रहण लगने में कुछ ही दिन बाकी, मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगने वाला ग्रहण इन राशियों के लिए लाभकारी
Surya Grahan 2022 Date And Time: अप्रैल के महीने में जहां 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है वहीं इस महीने में एक और घटना घटित होने जा रही है। 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। बता दें ये साल 2022 का पहला ग्रहण होगा। ग्रहण से पहले सभी ग्रह अपनी राशि बदल चुके होंगे। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से ग्रहों का राशि परिवर्तन और ग्रहण बेहद ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। जानिए 30 अप्रैल को लगने वाले ग्रहण से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।
30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 01 मई को सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर होगी। ये ग्रह प्रशांत महासागर, अटलांटिक, अंटार्ककिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। भारत में ये ग्रहण नहीं लग रहा है। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से भी आप अच्छा खासा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी की संभावना है।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए ये ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं होगा। कई योजनाओं में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा से भी अच्छा खासा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। बिजनेस वाले जातकों को भी लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
तुला राशि: इस ग्रहण से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। बिजनेस वाले जातक अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। निवेश से भी अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है।
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल है। सरकारी कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।
यह भी पढ़ें: कुछ ही घंटों में ‘लाल ग्रह’ मंगल कुंभ राशि में करेगा प्रवेश, इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य
Updated on:
07 Apr 2022 03:22 pm
Published on:
07 Apr 2022 03:21 pm

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
