
जल्द शनि ढैय्या की चपेट में आने वाली हैं ये 2 राशियां, तो इन्हें मिलेगी मुक्ति
Shani Transit July 2022: ज्योतिष शास्त्र में शनि को अत्यंत ही विशेष स्थान प्राप्त है। ये व्यक्ति को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं। ये नवग्रहों में प्रमुख ग्रह हैं और मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। 5 जून को शनि ने अपनी वक्री चाल शुरू की है और 23 अक्टूबर तक ये इसी स्थिति में रहेंगे। इस बीच शनि फिर से अपनी स्वराशि मकर में भी प्रवेश करेंगे। मकर राशि में शनि के गोचर करने की अवधि 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक रहेगी। जानिए किन राशि वालों पर शुरू हो जाएगी शनि ढैय्या तो किन्हें मिलेगी मुक्ति।
शनि ने 29 अप्रैल में बदली थी राशि: 29 अप्रैल 2022 में शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था। इस दौरान कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो गई थी। वहीं मिथुन और तुला वालों को इससे मुक्ति मिल गई थी। बता दें शनि साढ़े साती की तरह की शनि ढैय्या भी लोगों के जीवन को प्रभावित करती है।
शनि फिर बदलेंगे राशि: शनि 12 जुलाई में फिर से राशि बदलेंगे। इस दौरान शनि कुंभ राशि से अपनी पिछली गोचर राशि मकर में दोबारा प्रवेश कर जायेंगे। शनि के इस राशि में गोचर करते ही कुछ राशि वालों को शनि ढैय्या और शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी तो कुछ पर शनि की दशा का प्रकोप शुरू हो जाएगा।
इन राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या: 12 जुलाई को कर्क और वृश्चिक वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं मिथुन और तुला राशि के जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे। इन दोनों राशियों पर शनि की ढैय्या 17 जनवरी 2023 तक रहेगी। फिर इसके बाद कर्क और वृश्चिक वाले शनि ढैय्या की चपेट में आ जायेंगे। इन दोनों राशियों पर शनि ढैय्या 29 मार्च 2025 तक रहेगी।
यह भी पढ़ें: बाबा नीम करोली; PM Modi से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक हैं इनके भक्त? विश्व प्रसिद्ध है इनका कैंची धाम
Published on:
06 Jun 2022 09:19 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
