
ज्योतिष: ऐसी लड़कियां मां लक्ष्मी की पाती हैं कृपा, जिनका नाम इनमें से कोई एक होता है
Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार व्यक्ति का जैसा नाम होता है वैसा ही उसका स्वभाव, आदतें और पसंद-नापसंद होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर लोगों के नाम का पहला अक्षर उनकी जन्म राशि के हिसाब से रखा जाता है। राशियों पर ग्रहों का प्रभाव रहता है। हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।
जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D होता है उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इन्हें लाइफ में धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। इनके घर में धन और अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। ये भाग्यशाली होती हैं। करियर में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। इनके जीवन में धन और शोहरत की कभी कोई कमी नहीं होती।
जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ससुराल पक्ष के लिए भी ये बहुत भाग्यशाली होती हैं। इनके होने से घर परिवार में कभी पैसों की दिक्कत नहीं होती। इन पर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। ये कड़ी मेहनत से लाइफ में कुछ भी हासिल करने में सक्षम होती हैं।
जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये जिस व्यक्ति से शादी करती हैं उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। ये दूसरों की किस्मत चमकाने वाली होती हैं। ये करियर में खूब तरक्की हासिल करती हैं। ये दिल की साफ होती हैं। ये अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं।
यह भी पढ़ें: मल्टीटास्कर होते हैं इन 4 राशियों के लोग, जीतने का होता है जबरदस्त जुनून
Published on:
28 Mar 2022 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
