2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जून में इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, 4 राशि वालों के करियर को मिलेगी नई उड़ान

Sun Transit June 2022: 16 जुलाई तक सूर्य ग्रह मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।

less than 1 minute read
Google source verification
surya rashi parivartan, sun transit in Gemini 2022, sun transit in june 2022, surya gochar 2022, sun in mithun rashi,

जून में इस दिन सूर्य देव मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, 4 राशि वालों के करियर को मिलेगी नई उड़ान

Surya Gochar June 2022: कुंडली में सूर्य देव अच्छे स्वास्थ्य, प्रसिद्धि, नाम, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी, सफलता, सम्मान, उच्च पद के कारक होते हैं। सूर्य देव 15 जून को बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर ही पड़ेगा। सूर्य देव का इस राशि में गोचर स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। 16 जुलाई तक सूर्य ग्रह मिथुन राशि में रहेगा। इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।

वृषभ राशि: इस गोचर काल के दौरान आमदनी बढ़ने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आपको जबरदस्त लाभ प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। आर्थिक पक्ष कुछ मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

सिंह राशि: इस दौरान आपको अलग-अलग स्रोतों से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आमदनी में वृद्धि के जबरदस्त आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छा प्रमोशन मिलने के संकेत हैं।

कन्या राशि: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर आपके लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। करियर में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। बॉस या अधिकारियों से अच्छा प्रमोशन मिलेगा।

तुला राशि: आपकी आय में वृद्धि के प्रबल आसार रहेंगे। सूर्य देव का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा में अच्छा मुनाफा मिलने के आसार हैं। आपको सरकार व अपने उच्च अधिकारी से किसी प्रकार का अच्छा लाभ भी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: जून में जन्मे लोगों की क्या होती है राशि और ये किन क्षेत्रों में बटोरते हैं प्रसिद्धि, जानें सबकुछ

Story Loader