29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जून में जन्मे लोगों की क्या होती है राशि और ये किन क्षेत्रों में बटोरते हैं प्रसिद्धि, जानें सबकुछ

June Born People: इस महीने में जन्मे जातक स्वभाव से जिद्दी होते हैं। ये जिस काम को करने की जिद्द पकड़ लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 1 Jun 2022, 1:14 PM IST

june born people, june born baby, june born people zodiac sign, june born people rashi, june born people nature, june born people personality,

जून में जन्मे लोगों की क्या होती है राशि और ये किन क्षेत्रों में बटोरते हैं प्रसिद्धि, जानें सबकुछ

June Born People Rashi: ज्योतिष अनुसार जन्म के महीने के हिसाब से भी व्यक्ति के व्यक्तित्व से जुड़ी कई बातें जानी जा सकती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं जून महीने में जन्मे जातकों के बारे में। जून के महीने में जन्मे जातकों की सन साइन या तो मिथुन होती है या फिर कर्क। इस महीने में जन्मे जातक स्वभाव से जिद्दी होते हैं। ये जिस काम को करने की जिद्द पकड़ लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन लोगों का गुस्सा बेहद खतरनाक होता है।

जून में जन्मे लोगों का स्वभाव: जून महीने में जन्मे लोग दिल के साफ होते हैं। खुले विचारों के होते हैं। ये दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। ये जुबान के पक्के होते हैं। ये लोग मेहनती होते हैं। मेहनत के दम पर अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब रहते हैं। ये नौकरी से ज्यादा अपना काम करना पसंद करते हैं। इन लोगों को कला में काफी रुचि होती है। ये कला के प्रति अपने प्रेम के दम पर भी अच्छा धन अर्जित करते हैं। इन्हें लाइफ में धन संबंधी परेशानियों से कम ही जूझना पड़ता है।

इन क्षेत्रों में बनाते हैं करियर: इस महीने में जन्मे जातक डॉक्टर, टीचर, पत्रकार, अधिकारी, मैनेजर आदि बनते हैं। इन्हें नाचना, गाना, पेंटिंग करना, आर्ट बनाना भी काफी अच्छा लगता है और इन क्षेत्रों में जून में जन्मे जातक अपना करियर भी बनाते हैं।

जून में जन्मे लोगों का प्रेम जीवन: इस महीने में पैदा हुआ लोग आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। कोई भी इनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाता है। इनसे बात करना दूसरों को अच्छा लगता है। ये वफादार साथी बनते हैं। ये थोड़े तुनक मिजाज के होते हैं जिसकी वजह से इन्हें अपने रिश्ते में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: जून में इन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार, विदेश यात्रा के भी योग

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)