3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य देव जल्द अपनी उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, बदल जाएगी इन राशियों की तकदीर!

Surya Gochar 2022: सूर्य देव 14 अप्रैल से मेष राशि में अपना गोचर शुरू करेंगे जहां ये 15 मई तक विराजमान रहेंगे। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा।

2 min read
Google source verification
sun transit april 2022, surya rashi parivartan 2022, surya gochar 2022, sun transit in april 2022, sun transit to april 2022, सूर्य राशि परिवर्तन 2022,

सूर्य देव जल्द अपनी उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, बदल जाएगी इन राशियों की तकदीर!

Surya Rashi Parivartan April 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आने वाले समय में ग्रहों का राजा सूर्य अपनी राशि बदलने जा रहा है। 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य की मौजूदगी 15 मई तक रहेगी। सूर्य सभी 12 राशियों में से सिर्फ सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि और शुक्र इनके शत्रु माने जाते हैं। जानिए सूर्य का मेष राशि में गोचर किन राशियों की तकदीर बदलने वाला साबित होगा।

वृषभ राशि: इस गोचर से वृषभ जातकों को भूमि में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक लिहाज से भी सूर्य गोचर आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कड़ी मेहनत का आपको उचित परिणाम प्राप्त होगा।

मिथुन राशि: इस अवधि में आप धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप इस दौरान कई प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। व्यापार में विस्तार करने के लिए शुभ समय है। यात्रा से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

कर्क राशि: नौकरी में कार्यरत जातकों को उन्नति मिलने की संभावना है। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे जातकों को भी लाभ प्राप्त होगा। मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। आर्थिक जीवन के लिए ये अवधि अनुकूल रहेगी। वेतन में वृद्धि की प्रबल संभावना है।

कन्या राशि: आर्थिक जीवन के लिहाज से ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। जो जातक विदेश जाने की सोच रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होने वाला है। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्ति के आसार हैं।
यह भी पढे़ं: मेष राशि में 3 बड़े ग्रहों की युति से बनेगा 'अशुभ योग', इस राशि के लोग हो जाएं सावधान!

Story Loader