Surya Grahan Timing 2022: आज रात कितने बजे से लग रहा है ग्रहण, आपके ऊपर ग्रहण का कैसा पड़ेगा प्रभाव, सबकुछ जानें यहां
सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को 12 बजे (1 मई) के करीब शुरू होगा। जानिए साल के पहले सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर एक जानकारी यहां।
Surya Grahan 2022 Time (सूर्य ग्रहण 2022 टाइम): आज साल 2022 का पहला ग्रहण लगेगा। जो एक सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग अनुसार ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जो वैशाख अमावस्या को लग रहा है। ग्रहण मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। जिस कारण इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल की देर रात 12:15 बजे (इस समय 1 मई लग चुकी होगी) से होगी और समाप्ति 04:07 बजे पर हो रही है। ग्रहण दक्षिण अमेरिका के भागों में, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा।