9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य का सिंह राशि में गोचर 3 राशि वालों को कर सकता है परेशान, रहें सावधान!

Sun Transit 2022: सिंह राशि में सूर्य का गोचर जहां मेष, कर्क, सिंह और मीन वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। वहीं 3 ऐसी भी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
surya rashi parivartan, surya gochar 2022, surya transit 2022, sun transit august 2022, sun transit leo 2022,

सूर्य का सिंह राशि में गोचर 3 राशि वालों को कर सकता है परेशान, रहें सावधान!

Sun Transit August 2022: 17 अगस्त को सूर्य देव अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुंडली में सूर्य के द्वारा व्यक्ति के यश, मान-सम्मान, आत्मविश्वास आदि के बारे में पता चलता है। मेष राशि सूर्य की उच्च राशि है तो तुला इसकी नीच राशि कहलाती है। सिंह राशि में सूर्य का गोचर जहां मेष, कर्क, सिंह और मीन वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। वहीं 3 ऐसी भी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर परेशानी बढ़ाने वाला साबित होने वाला है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सेहत संबंधी कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है। खर्चों में अचानक से वृद्धि के योग हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। नुकसान होने की संभावना है।

मकर राशि: सूर्य का गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। जीवन में कई परिस्थितियां ऐसे आएंगी जब आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। इसलिए टेंशन कम लें। अपने को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें।

कुंभ राशि: इस गोचर के प्रभाव से आपको वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी अपने साथी से बिना किसी बात के अनावश्यक बहस और वाद-विवाद हो सकता है। जिससे सबसे अधिक आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा। साथ ही इस दौरान स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि अचानक से कोई नया रोग पकड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: सुख-समृद्धि के लिए आजमा सकते हैं वास्तु के ये कुछ खास टिप्स