scriptValentine Special ( Astrology ) : मिलेगा खोया प्यार और जीवनसाथी का साथ! | Valentine Special : LAL KITAB KE TOTKE FOR Your LOVE | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Valentine Special ( Astrology ) : मिलेगा खोया प्यार और जीवनसाथी का साथ!

अपने वेलेंटाइन को पाने के खास उपाय…

Feb 11, 2021 / 11:46 am

दीपेश तिवारी

Valentine Special : LAL KITAB KE TOTKE FOR Your LOVE

Valentine Special : LAL KITAB KE TOTKE FOR Your LOVE

वेलेंटाइन Valentine का महीना फरवरी के महीने को कहा जाता है। दरअसल फरवरी शुरू होते ही लव बर्ड्स valentine day का इंतजार शुरू कर देते हैं। इस माह में 7 से लेकर 14 फरवरी तक अलग-अलग दिवस मनाए जाते हैं, जिसे Valentine week भी कहते हैं। इस दौरान हर दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। यूं तो इसे कई लोग पाश्चात्य सभ्यता का हिस्सा मानते हैं, लेकिन वर्तमान में इसे भारत में भी कई लोगों द्वारा मनाया जाता है। Valentine week शुरूवात यानि सबसे पहला दिन 7 फरवरी होता है, इस दिन रोज डे मनाया जाता है और आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

यूं तो हर व्यक्ति मनचाहा प्यार पाना चाहता है, लेकिन जीवन की विपरित परिस्थितियों की वजह से कई बार ऐसा नहीं हो पाता हैं। ऐसे में हम आज को लाल किताब में मनचाहा प्यार पाने के अचूक उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिनके संबंध में माना जाता है कि इसे करने से न केवल आपको मनचाहा प्यार मिलेगा बल्कि खोया हुआ प्यार भी वापस लौट आएगा।

दरअसल कई जानकारों मानना है की लाल किताब के उपायों से व्यक्ति अपने असंभव कार्यों को भी संभव में बदल सकता है। लाल किताब ने आम लोगों के लिए भी ज्योतिष शास्त्र को समझना बेहद आसान बना दिया। इसके प्रयोग से अपने आसपास की परिस्थितियों का आंकलन करते हुए आप अपनी कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों के बारे में जान सकते हैं और उसका उपाय कर सकते हैं।

दुनियाभर में अलग-अलग समाज, विभिन्न जाति और धर्मों की स्थानीय संस्कृति में जीवन में चल रहे बुरे प्रभाव से बचने के लिए ‘टोटकों’ का सहारा लिया जाता रहा है। यह आज भी उसी रूप में जीवित है। उक्त कष्टों और टोटकों के बिखरे हूए सूत्रों के एक संग्रह से ही लाल किताब निर्मित हुई। यह टोटके या उपाय गंडा, ताबीज, झाड़-फूँक, मंत्र, तंत्र आदि तरह के टोटकों से भिन्न और सात्विक होते हैं।

मानव जीवन में प्रेम एक ऐसा शब्द है, जिसका कोई भी मोल नहीं लगा सकता है। हर कोई व्यक्ति प्रेम को महसूस करना चाहता है और साथ ही उस प्रेम को प्राप्त करना भी चाहता है। व्यक्ति की झोली अगर प्यार से भरी हो, तो वह बड़ी से बड़ी मुसीबतों को झेल सकता है, लेकिन वहीं प्यार जब व्यक्ति से रुठ जाता है या उससे दूर चला जाता है, तो मानो बहारों का मौसम भी पतझड़ जैसा नजर आने लगता है। ऐसे में उसकी जिंदगी बोझ जैसी बन जाती है और कई बार वह अपने जीवन से निराश हो जाता है।

वेलेंटाइन को पाने के खास उपाय…

यदि आप गंभीर रूप से अपने प्रेम जीवन में संकट में हैं और अपनी प्रेम समस्या को हल करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको लाल किताब के कुछ उपायों के बारे में बता रहे हैं। जिनके संबंध में कहा जाता है कि इससे आप अपने प्रेम संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं-

: लाल और काली गाय की सेवा करें व सफेद गाय का किसी ब्राह्मण को दान करें। इस उपाय को करने से आप अपने प्रेम को प्राप्त कर सकते हैं या अपने जीवनसाथी के प्यार को संजोये रख सकते हैं।
: लाल किताब के द्वारा कच्चे आलू को पीला कर 43 दिन तक काली गाय को खिलाएं और उपाय के दौरान 43 दिनों तक स्वयं गुड़ का सेवन न करें। मन में अपनी इच्छित मनोकामना बनाए रखें।

लाल किताब की महत्वपूर्ण विशेषता
लाल किताब की सबसे बड़ी विशेषता, ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए जातक को ‘उपायों’ का सहारा लेने का संदेश देना है। ये उपाय इतने सरल हैं कि कोई भी जातक इनका सुविधा पूर्वक सहारा लेकर लाभ प्राप्त कर सकता है, लेकिन उपाय करने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि समस्या क्या है।

लाल किताब के अनुसार जब किसी भी ग्रह-नक्षत्र का असर व्यक्ति के शरीर पर पड़ता है, तो उस अनुसार उसके अच्छे या बुरे लक्षण शरीर पर नज़र आने लगते हैं। उक्त ग्रह के खराब या अच्छे होने के कारण व्यक्ति के केवल शरीर ही नहीं, बल्कि आसपास के वातावरण और वास्तु में भी परिवर्तन दिखने लगते हैं। उन सभी का अध्ययन करके ही उसके निदान के उपाय बताए जाते हैं।

ऐसा कहने वाले लोग भी बहुत हैं जो लाल किताब को अरुण संहिता मानते हैं। उनके अनुसार अरुण संहिता के आधार पर ही रावण ने रावण संहिता लिखी थी। हालांकि इसमें कितनी सचाई है यह कोई नहीं जानता।
भाग्य वृद्धि के लिए करें यह उपाय
लाल किताब के अनुसार, भाग्य वृद्धि के लिए घर के आस-पास या फिर मंदिर में जाकर जरूरतमंद को खाना खिलाएं और जानवरों की सेवा करें। ऐसा लगातार करने से भाग्य साथ देना लगता है। अगर यह संभव नहीं है तो 10 रुपए ही जनकल्याण के लिए खर्च कर दें और इस बात की जानकारी किसी को भी न बताएं।
Valentine week ऐसे समझें-
पहला दिन – रोज डे (07 feb.) : इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका को गुलाब का फूल गिफ्ट करता है।

दूसरा दिन- प्रपोज डे (08 feb.) : यह अपने प्यार को कबूल करने का दिन है। अगर आप भी प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं तो अपने पार्टनर के लिए कुछ फूल, केक आदि लेकर जरूर जाएं।
तीसरा दिन – चॉकलेट डे (09 feb.): इस दिन अपने पार्टनर को कुछ मीठा जरूर खिलाना चाहिए।

चौथा दिन – टेडी डे (10 feb.) : इस दिन अपने पार्टनर को दें, दरअसल टेडी बीयर बचपन की यादों को वापस लाने वाला दिन होता है।
पांचवां दिन – प्रॉमिस डे (11 feb.): इस दिन संकल्प लिया जाता है कि आप स्थिर रहने या एक साथ रहने का वादा करते हैं और उस वादे को हमेशा के लिए निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
छठा दिन- हग डे (12 feb.) : इस दिन अपने पार्टनर को गले लगाया जाता है। गले लगाने से सभी समस्याएं उन कुछ मिनटों के लिए दूर हो जाती हैं।

सातवां दिन – किस डे (13 feb.) : इस दिन नए प्रेमी पूरी जिंदगी साथ रहने के अपने पहले चुंबन का अहसास करते हैं।
वेलेंटाइन वीक का आखिरी दिन वेलेंटाइन्स डे (14 feb.) …
14 फरवरी को वेलेंटाइन वीक का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का दिन होता है। प्रेमी युगलों के लिए ये काफी खुशी का दिन होता है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Valentine Special ( Astrology ) : मिलेगा खोया प्यार और जीवनसाथी का साथ!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो