scriptWeekly टैरो राशिफल 21 से 27 दिसंबर : जानिए इस हफ्ते आप कितने भाग्यशाली रहेंगे | Weekly Tarot Horoscope 21 to 27 December 2020 | Patrika News

Weekly टैरो राशिफल 21 से 27 दिसंबर : जानिए इस हफ्ते आप कितने भाग्यशाली रहेंगे

locationभोपालPublished: Dec 20, 2020 03:22:11 pm

जाने क्या कहते हैं आपके किस्मत के पत्ते…

Weekly Tarot Horoscope 21 to 27 December 2020

Weekly Tarot Horoscope 21 to 27 December 2020

नया सप्ताह शुरू होने में एक दिन बचा है, ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आने वाला सप्ताह उसके लिए कौन सी खास खुशखबरी लाने वाला है। यूं तो ज्योतिष में कुंडली सहित कई तरीके हैं, जिनसे आप आने वाले भविष्य के बारे में जान सकते हैं।

इन्हीं में से एक तरीका है टैरो कार्ड से अपना आने वाले समय को जानना। तो ऐसे में आज हम आपको टैरों कार्ड आपके लिए आने वाले सप्ताह में किन बातों की इशारा कर रहे हैं, बताने जा रहे हैं। चलिये जानते हैं कि आने वाले सप्ताह – 21 दिसंबर से 27 दिसंबर 2020 -को लेकर क्या कहते हैं आपके किस्मत के पत्ते…


1. मेष राशि
इस समय आप उन संबंधों, जो आपने पहले से ही तोड़ दिए है उनके कारण मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। घर के परिवर्तन की बात हो सकती है, लेकिन संपत्ति के माध्यम से लाभ के संकेत हैं। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

2. वृषभ राशि
समय अधिक अनुकूल नहीं है। यह समय तभी बेहतर होगा, जब आप सहयोगियों और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की कोशिश करें। इस समय अपने को सीमित दायरे में रखें, अधिक फैलाव न करें और कोई मौका नहीं लें। यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं होने के साथ ही आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।

3. मिथुन राशि
अपनी दैनिक दिनचर्या से अशांति के कारण आप स्वास्थ्य संबंधी मुसीबत का सामना कर सकते हैं। अपनी समस्याओं को मित्रों के साथ बांटने से उनकी सलाह से मदद मिलेगी, छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ हद तक अशांति बनी रहेगी।

4. कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में नए अवसरों में सफलता मिलेंगी। विपरीत-लिंग का कोई सहयोगी आपको आकर्षित कर सकता है। अतीत को भूलने और वर्तमान में जीने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में भी कसा-कसी बनी रहेगी, विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

5. सिंह राशि
काम करने के लिए समय संतोषजनक है, लेकिन दोस्ती में कुछ समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके पूर्व प्रयासों से लाभ का संकेत कर रहे हैं। यात्रा के लिए समय अनुकूल है। कुल मिला के यह एक सकारात्मक समय है, इसका भरपूर लाभ उठाएं।

6. कन्या राशि
वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। एक अज्ञात स्रोत से अप्रत्याशित खबर मिलेगी जो की सुखद होगी। यह उत्कृष्ट नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए शुभ समय है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सहल रहेंगे।

7. तुला राशि
अटकलें पर ध्यान और जोखिम भरे कार्य न करें। वक्त की मांग है कि आप सावधानी बरतें। यात्रा करने से पहले इष्ट का स्मरण जरूर करें। जो बाधाएं कार्यक्षेत्र में आ रही थीं, वे सोमवार को दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि
नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। नए कार्य मिलने की संभावना है।संतान के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें। प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। वाहन संभल कर चलाएं।

9. धनु राशि
इस समय आप संपत्ति, गृह, पारिवारिक मामलों में नई शुरुआत कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। दूसरों के लिए अपनी उपलब्धता बनाए रखें।

10. मकर राशि
आय के साधनों में वृद्धि के बीच आडंबरों से दूर रहें। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में यह माह आपकी माता और आपके लिए कुछ कष्टकारी रह सकता है। इस समय में मीडिया से संबंधित क्षेत्रों में भी लाभ होने की संभावना है।
11. कुंभ राशि
जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। इस समय आप उदास महसूस करेंगे और उसके बाद कुछ विशेष नहीं हो पाएगा। आप आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य और धन में लाभ मिल सकता है।
12. मीन राशि
इस समय ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं हैं, इस कारण जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। उचित होगा कि पति-पत्नी एक दूसरे के साथ कुछ समय व्यतीत करने की कोशिश करें, बिखर चुकी चीजों को पुनः संगठित करने में ऊर्जा लगाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो