
Chanakya Niti: पुरुषों के ये 3 गुण करते हैं महिलाओं को आकर्षित
Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सरल तरीके से जीने और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए अपने उपदेशों द्वारा मार्गदर्शन किया है। वहीं एक पुरुष के बारे में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि अगर किसी पुरुष में ये खास गुण होते हैं तो ये महिलाओं को उनकी तरफ आकर्षित करते हैं। ये गुण एक पुरुष के व्यक्तित्व को मजबूत बनाते हैं। तो आइए जानते हैं उन गुणों के बारे में...
शालीनता
आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं को शालीन या सभ्य स्वभाव वाले पुरुष बहुत पसंद आते हैं। यानी जिस आदमी में घमंड नहीं होता और वह कोई गलती करने पर उसे नम्र भाव से स्वीकार ले ताकि संबंधों में मिठास बनी रहे।
भरोसेमंद आदमी
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई स्त्री किसी पुरुष को अपनी कोई निजी बात बताए और वह पुरुष उसे अपने तक ही सीमित रखे तो ऐसे भरोसेमंद पुरुष भी महिलाओं को बड़े भाते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी रिश्ते में आपसी विश्वास होना बहुत जरूरी है। महिलाओं को भरोसा न तोड़ेने वाले और बात-बात पर महिलाओं पर रोक-टोक न करने वाले पुरुष अच्छे लगते हैं। वरना रिश्ते में खटास आते समय नहीं लगता।
भावनाओं की कद्र करने वाले
चाणक्य नीति के अनुसार वे पुरुष जो सबकी भावनाओं की कद्र करते हैं उनका ये गुण महिलाओं को बड़ा अच्छा लगता है। अगर कोई पुरुष किसी महिला की छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखे और उन्हें अपने साथ सुरक्षित महसूस करवाए तो ये बात महिला के मन को छू जाती है।
यह भी पढ़ें - Ank Jyotish 25 September 2022: इस जन्म तारीख वाले लोगों के लिए रविवार का दिन होगा खास
Published on:
24 Sept 2022 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
