धर्म

Bhadrapad Purnima 2023- भाद्रपद पूर्णिमा पर 5 दुर्लभ योग का संयोग, मां लक्ष्मी बरसाएंगी विशेष कृपा

Bhadrapad Purnima 2023 Puja: साल 2023 की भाद्रपद पूर्णिमा पर खास योग का संयोग,जानें शुभ योग, मुहूर्त - मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय और सत्यनारायण कथा बदल देंगे आपके आर्थिक हालात  

3 min read
Sep 26, 2023
,,

Bhadrapad Purnima 2023 Date: पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसी के चलते पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और सत्यनारायण व्रत का रखा जाता है। भगवान विष्णु की काफी प्रिय तिथि होने के चलते यह तिथि माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय है। ऐसे में साल 2023 की भाद्रपद पूर्णिमा शुक्रवार, 29 सितंबर 2023 को पड़ रही है। खास बात यह है कि ये तिथि उसी दिन पड़ रही है जिस साप्ताहिक दिन का कारक देवी स्वयं माता लक्ष्मी हैं।

जानकारों के अनुसार भगवान विष्णु की अत्यंत प्रिय तिथि यानि पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अति विशेष मानी गई है। माना जाता है कि पूर्णिमा का चांद 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है, ऐसे में इस दिन चंद्र को अर्घ्य देने से सभी प्रकार के मानसिक तनाव दूर हो जाते हैं साथ ही वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति का आगमन होता है।

ध्यान रहे है कि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन से ही पितृ पक्ष कर शुरूआत हो जाती है, परंतु इस दिन श्राद्ध नहीं किया जाता। वहीं इस साल सानि 2023 की भाद्रपद पूर्णिमा पर कुछ बेहद खास योग के संयोग का निर्माण हो रहा है, ऐसे में जानकारों के अनुसार इन खास योग में जो लोग सत्यनारायण की कथा करेंगे उन्हें विशेष धन लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। तो चलिए जानते हैं भाद्रपद पूर्णिमा 2023 के मुहूर्त, शुभ योग, उपाय...

भाद्रपद पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- गुरुवार,28 सितंबर 2023 को शाम 06.49 बजे से होगा।
भाद्रपद पूर्णिमा तिथि का समापन- शुक्रवार, 29 सितंबर 2023, दोपहर 03.26 बजे होगा।
इस दौरान स्नान-दान मुहूर्त शुक्रवार, 29 सितंबर 2023 को सुबह 04.36 बजे से सुबह 05.25 बजे तक रहेगा।
जबकि सत्यनारायण पूजा का मुहूर्त शुक्रवार, 29 सितंबर 2023 को सुबह 06.13 बजे से सुबह 10.42 बजे तक रहेगा।
इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 06.18 बजे रहेगा।
वहीं इसी दिन लक्ष्मी पूजा का समय रात 11.18 बजे से प्रात: 12.36 बजे 30 सितंबर 2023


भाद्रपद पूर्णिमा 2023 शुभ योग (‌Bhadrapad Amavasya 2023 Shubh Yoga)...

भाद्रपद पूर्णिमा 2023 के दिन मुख्य रूप से 4 शुभ योग का संयोग हो रहा है। इसके तहत सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग का संयोग बनेगा। पूर्णिमा तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि और वृद्धि योग में लक्ष्मी पूजा करने के संबंध में जानकारों का कहना है कि ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है, साथ ही पूजा, मंत्र भी सिद्धि होते हैं इसके अलावा ऐसा करने से देवी मां लक्ष्मी की भी भक्त पर सदा कृपा बनी रहती हैं।

1. सर्वार्थ सिद्धि योग - अमृत सिद्धि योग - शुक्रवार, 29 सितंबर 2023, रात 11.18 - शनिवार, 30 सितंबर 2023, सुबह 06.13
2. वृद्धि योग - गुरुवार 28 सितंबर 2023, रात 11:55 - शुक्रवार, 29 सितंबर 2023, रात 08.03
3. ध्रुव योग - शुक्रवार, 29 सितंबर 2023, रात 08.03 - शनिवार, 30 सितंबर 2023, शाम 04:27
4. अमृत सिद्धि योग - शुक्रवार, 29 सितंबर 2023, रात 11.18 - शनिवार, 30 सितंबर 2023, सुबह 06.13

MUST READ-

वहीं ये भी जान लें कि साप्ताहिक दिनों में शुक्रवार और मासिक दिनों में अमावस्या व पूर्णिमा मां लक्ष्मी को प्रिय हैं, ऐसे में भाद्रपद पूर्णिमा 2023 का दिन धन प्राप्ति के लिए पुण्यफलदायी रहता दिख रहा है।

भाद्रपद पूर्णिमा उपाय (Bhadrapad Purnima Upay)
जानकारों के अनुसार भले ही भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस दिन श्राद्ध नहीं किया जाता। ऐसे में माना जाता है कि इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा से पितृ प्रसन्न होते है। माना जाता है पूर्णिमा के दिन पीपल में मां लक्ष्मी वास करती हैं।

पुराणों के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा पर श्रद्धा अनुसार किए गए दान का पुण्य अक्षय यानि कभी खत्म नहीं होने वाला होता है। जिसके फलस्वरूप इस लोक के साथ परलोक में भी सुख की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन अन्न और जल के दान से मानव, देवता, पितृ सभी को तृप्ति प्राप्त होती है।

Published on:
26 Sept 2023 06:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर