चैत्र नवरात्र 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के जातक मनोकामना पूर्ति के लिए मां कात्यायनी को नारियल की बर्फी का भोग अवश्य लगाएं।
यूं तो मां दुर्गा हमेशा ही अपने भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं, लेकिन नवरात्र के दिनों में सच्चे मन और सही तरीके से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी नवरात्र पर्व का खास महत्व बताया गया है। ऐसे में जातक अपनी राशि अनुसार इन 9 दिनों में मां अम्बे की पूजा करके मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं...
1. मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए स्कंदमाता की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। आपको माता रानी को दूध से बनी मिठाई और लाल पुष्प चढ़ाना चाहिए। साथ ही सिद्धकुंजिका स्रोत का पाठ करें। इससे आपको जमीन अथवा वाहन का लाभ हो सकता है।
2. वृष राशि
वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वालों को सफेद फूल और सफेद चंदन लगाकर महागौरी की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो सकती है।
3. मिथुन राशि
इस राशि के व्यक्तियों को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप को पूजना चाहिए। मिथुन राशि के लोग घर-परिवार में सुख-शांति की कामनापूर्ति के लिए माता रानी के 32 नामों का हर रोज स्मरण करें।
4. कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। आपको मां दुर्गा के साथ ही भगवान शिव की भी उपासना करनी चाहिए। कर्क राशि के जातक मां शैलपुत्री का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें दही, चावल और बताशा चढ़ाएं। इससे आपको शारिरिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।
5. सिंह राशि
धन प्राप्ति हेतु सिंह राशि के लोग मां दुर्गा के कुष्मांडा रूप का ध्यान करें। उन्हें रोली और केसर अर्पित करके कपूर से मां की आरती करें। वहीं दुर्गा सप्तशती का पाठ करना न भूलें।
6. कन्या राशि
कन्या राशि वाले व्यक्तियों के लिए ब्रह्मचारिणी स्वरूप की सच्चे मन से पूजा करना विशेष फलदायी हो सकता है। इसके लिए आप मां को दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे आपकी सब इच्छाएं पूरी होंगी और व्यापार या नौकरी में सफलता मिलेगी।
7. तुला राशि
तुला राशि का स्वामी ग्रह बुध है। आपको दुर्गासप्तशती का पाठ करना और महागौरी मां को लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। इससे आपके घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
8. वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करना शुभ रहेगा। नवरात्र में 9 दिनों तक माता की सुबह शाम आरती करना ना भूलें और साथ ही गुड़हल का फूल चढ़ाकर गुड़ का भोग लगाएं।
9. धनु राशि
धनु राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए नवरात्र में दुर्गासप्तशती का पाठ करें और मां को पीले रंग की कोई मिठाई तथा तिल का तेल अर्पित करें।
10. मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के जातक मनोकामना पूर्ति के लिए मां कात्यायनी को नारियल की बर्फी का भोग अवश्य लगाएं।
11. कुंभ राशि
मां अम्बे के कालरात्रि स्वरूप को हलवे का भोग लगाने और देवी कवच का पाठ करने से आमदनी में बढ़ोतरी का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही नवरात्र में तेल का दीपक जरूर जलाएं।
12. मीन राशि
मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस राशि के व्यक्तियों को नवरात्रि में नौ दिनों तक दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए और मां चंद्रघंटा को केला, पीला फूल अर्पित करें। इससे मां आपकी सभी समस्याएं हर लेंगी।