31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

February Festivals 2022: मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, विजया एकादशी समेत फरवरी में आएंगे ये व्रत-त्योहार

February 2022 Vrat And Tyohar: माघ अमावस्या (Magh Amavasya) के साथ साल 2022 का दूसरा महीना फरवरी शुरू होने जा रहा है। हिंदू धर्म के लोगों का प्रमुख त्योहार बसंत पंचमी (Basant Panchami) भी इसी महीने में पड़ने वाला है। जानिए फरवरी के सभी व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट।

2 min read
Google source verification
february_2022_festival_list.jpg

मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, विजया एकादशी समेत फरवरी में आएंगे ये व्रत-त्योहार

फरवरी 2022 व्रत-त्योहार (February 2022 Festivals List): साल 2022 का फरवरी महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। तो वहीं कुछ ग्रह मार्गी भी होंगे। ज्योतिष अनुसार इस महीने मकर राशि में कई ग्रहों का महासंयोग भी देखने को मिलेगा। जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों के जीवन पर पड़ेगा। इसी के साथ माघ अमावस्या, बसंत पंचमी, विजया एकादशी समेत कई प्रमुख त्योहार भी इस महीने में पडे़ंगे। जानिए सभी त्योहारों की तारीख।

1 फरवरी, मंगलवार: माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या काफी खास मानी जाती है। इस दिन कई लोग मौन व्रत रखते हैं, पवित्र नदी में स्नान करते हैं और दान करते हैं। ये दिन बड़ा ही पवित्र और पुण्यकारी माना जाता है।

5 फरवरी, शनिवार: इस दिन बसंत पंचमी का पर्व पड़ रहा है। पंचांग अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस दिना माता सरस्वती की पूजा होती है। ये पर्व सूर्योदय और दोपहर के बीच के समय में मनाया जाता है। सरस्वती पूजन से पूर्व विधिपूर्वक कलश की स्थापना करनी चाहिए। बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

12 फरवरी, शनिवार: जया एकादशी के दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। कई लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। मान्यता है इस व्रत को करने से आत्माओं और भूत-प्रेत से रक्षा होती है।

13 फरवरी, रविवार: इस दिन प्रदोष व्रत और कुंभ संक्रांति पड़ रही है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। वहीं जब सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तो कुंभ संक्रांति मनाई जाती है। कई जगह कुंभ संक्रांति पर कुंभ मेला भी लगता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।

20 फरवरी, रविवार: इस दिन संकष्टी चतुर्थी है। ये तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग इस दिन व्रत रख विधि विधान गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं।

27 फरवरी, रविवार: इस दिन विजया एकादशी मनाई जाएगी। मान्यता है कि जो भक्त उचित अनुष्ठानों के साथ इस दिन व्रत का पालन करते हैं और पूजा करते हैं वो अपने अतीत के पापों से मुक्त होकर जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।

28 फरवरी, सोमवार: इस दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत पड़ रहा है। मान्यता है इस व्रत को करने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि पर करें ये एक उपाय, मान्यता है होने लगेगी धन वर्षा