
Janmashtami 2022: जन्माष्टमी व्रत में लगाएं अपनी राशि अनुसार भोग, कान्हा जी की कृपा से सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता
जन्माष्टमी का पर्व कान्हा जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में नंदलाला को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन सुबह से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। भक्ति और विश्वास के साथ साज-सजावट, प्रसाद आदि की तैयारी की जाती है। कन्हैया जी को माखन, मिश्री सहित कई व्यंजनों का भोग लगाने की परंपरा रही है। ऐसे में मान्यता है कि राशि अनुसार लड्डू गोपाल को भोग लगाना और भी शुभ होता है। तो आइए जानते हैं जन्माष्टमी पर राशि अपनी राशि अनुसार कान्हा जी को किन चीजों का भोग लगाएं...
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को गाय के दूध से बने मीठे व्यंजनों का भोग लगाना शुभ माना गया है।
वृष राशि
वृष राशि के लोग कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए दही से बनी चीजों या रसगुल्ले का भोग लगा सकते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए जन्माष्टमी के दिन नंदलाल को दही का भोग लगाना शुभ माना गया है। इससे कान्हा जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक इस दिन लड्डू गोपाल को दूध और केसर का भोग लगाएं।
सिंह राशि
मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन सिंह राशि के लोगों को भगवान कृष्ण को पूजन के बाद पंच मेवा और केला का भोग लगा सकते हैं।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी पर गाय को मीठी रोटी खिलाना शुभ माना गया है। साथ ही कान्हा जी को प्रसन्न करने के लिए केसर मिश्रित दूध का भोग लगाएं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग जन्माष्टमी के शुभ दिन पर भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्ति के लिए उन्हें कलाकंद और पांच तरह के फलों का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए कान्हा जी को इस दिन केसरिया चावल का भोग अर्पित करें।
धनु राशि
लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी पर्व के दिन बादाम का हलवा बनाकर भोग लगाना धनु राशि के लोगों को लिए शुभ माना गया है।
मकर राशि
भगवान कृष्ण को मकर राशि वाले पूजा के पश्चात धनिए की पंजीरी का भोग लगा सकते हैं।
कुंभ राशि
मान्यता है कि कुंभ राशि के लोग जन्माष्टमी पर कृष्णा जी को बर्फ़ी का भोग लगाएं तो कान्हा जी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातक यदि कृष्ण जन्मोत्सव के दिन कान्हा जी को केला या केसरिया जलेबी अर्पित करें तो शुभ होगा।
यह भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र: धन लाभ और सुखी वैवाहिक जीवन के संकेत माने जाते हैं ये सपने
Updated on:
13 Aug 2022 10:23 am
Published on:
13 Aug 2022 10:22 am

बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
