4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष: काजल से जुड़े इन उपायों से मंगल और राहु-केतु ग्रह होंगे मजबूत, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Kajal Ke Upay: काजल केवल खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही नहीं लगाया जाता, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में काजल के उपायों को आजमाकर जीवन की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

2 min read
Google source verification
Lal kitab upay, kajal ke upay, jyotish shastra, kajal ke totke, surma ke upay, safed surma, kajal astrology, shani sade sati ke upay, mangal grah ke upay, rahu ketu ke upay lal kitab, लाल किताब के काजल के टोटके, राहु केतु के उपाय, शनि की ढैया से बचने के उपाय, सुख-समृद्धि के उपाय, astrological remedies for good luck, Mars planet,

ज्योतिष: काजल से जुड़े इन उपायों से मंगल और राहु-केतु ग्रह होंगे मजबूत, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Astrology Tips: महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए आंखों में काजल लगाती हैं, तो वहीं छोटे शिशुओं को नजर दोष से बचाने और आंखों से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने के लिए भी काजल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक काजल या सुरमा के उपाय आपको शनि राहु-केतु जैसे ग्रहों के दुष्प्रभाव से बचाने के साथ ही मंगल ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। माना जाता है कि कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और उसके जीवन में भी सब मंगल ही मंगल होता है। तो आइए जानते हैं लाल किताब के अनुसार काजल के वे कौन से उपाय हैं जिन्हें करने से जीवन में नकारात्मकता दूर होकर सुख-समृद्धि आने की मान्यता है...

1. मंगल ग्रह को प्रबल करने के लिए
जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है उनके लिए मंगल ग्रह की स्थिति बेहतर करने के लिए यह उपाय करना लाभदायक हो सकता है। इसके लिए जातक को कम से कम 43 दिनों तक सफेद सुरमा अपनी आंखों में लगाना चाहिए। लेकिन यदि आप रोजाना यह उपाय नहीं कर सकते तो मंगल और शनिवार का दिन काफी प्रभावकारी माना गया है। मंगलवार तथा शनिवार के दिन अपनी आंखों में सफेद सुरमा लगाने पर आपको धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम नजर आने लगेंगे।

2. सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए
जीवन की बाधाओं को दूर करने और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए हर गुरुवार और रविवार के दिन गूलर के फूल से बने काजल को रात को सोने से पहले अपनी आंखों में लगाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

3. शनि ढैया के दुष्प्रभाव को कम करने हेतु
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही होती है उनके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे लोग शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहते हैं। इसलिए शनि की साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए एक शीशी में काला सुरमा लेकर उसे शनिवार के दिन पीड़ित जातक के सिर से पांव तक 9 बार उतारकर इस सुरमे की शीशी को किसी सुनसान जगह पर जमीन में गाढ़ आएं। ध्यान रखें कि इसके बाद सीधे घर लौट आए और पीछे मुड़कर बिल्कुल न देखें।

यह भी पढ़ें: Horoscope Today 3 May 2022: अक्षय तृतीया के दिन इन राशि वालों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, नौकरी और व्यापार में सफलता की है भरपूर संभावनाएं