2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karj Mukti Ke Upay- कर्ज से मुक्ति के लिए अपनाएं ये उपाय

- जानें कर्ज उतारने का सबसे शुभ दिन

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 18, 2022

karj.jpg

Karj Mukti: ऋण यानि कर्ज वैसे तो लेना किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं है, लेकिन इन दिनों कर्ज का फैशन भी बन गया है। एक ओर जहां कई बार व्यक्ति के जीवन में स्थिति ऐसी बन जाती है जिसके लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ जाता है। जिनमें शिक्षा, शादी, घर खरीदना आदि स्थितियां शामिल हैं। वहीं कुछ लोग अपनी सुख सुविधा या अन्य चीजों के लिए भी कर्ज लेते देखे जा सकते हैं।

ऐसे में ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि कई बार कुंडली में बैठे ग्रहों के बदलाव के कारण भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है और उसे मजबूरन कर्ज लेना पड़ जाता है। इतना ही नहीं इसके कारण कुछ व्यक्ति तो जब कर्ज का बोझ नहीं उतार पाते, तो डिप्रेशन में तक चले जाते हैं।

पंडित शर्मा के अनुसार कर्ज से छुटकारा पाने के लिए ज्योतिष व लाल किताब के कई उपाय दिए गए हैं, जिनके संबंध में जानकारी की कमी के चलते लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते। पं. शर्मा के अनुसार इन उपायों के संबंध में माना जाता है कि इनकी मदद से कर्ज से छुटकारा पाना आसान हो सकता है। तो यदि आप भी कर्ज में डूबे हुए हैं और इससे मुक्ति चाहते हैं तो इस विशेष उपायों को अपना सकते हैं-

कर्ज मुक्ति के उपाय
1. मां लक्ष्मी की करें पूजा- यदि आप जल्द से जल्द अपने सिर से कर्ज का बोझ उतारना चाहते हैं, तो हर रोज अपने घर में मां लक्ष्मी की पूजा करें और इसके बाद ‘ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का जाप भी करें साथ ही घी का दीपक भी जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन आगमन के रास्ते खुल जाएंगे। जिससे जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

2. आटे और गुड़ का उपाय- इसके तहत गुरुवार के दिन सवा किलो आटे में सवा किलो गुड़ मिलाकर इसकी रोटियां बना लें और फिर इन रोटियों को गाय को खिला दें। माना जाता है कि ऐसा लगातार तीन गुरुवार को करने से कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

3. काले कुत्ते को खिलाएं रोटी- उधार यानि कर्ज मुक्ति के लिए लाल किताब के अनुसार आपको शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी काले कुत्ते को खिलानी चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से राहु, केतु और शनि ग्रह का प्रकोप कम होता है। ध्यान रहे कि काले कुत्ते का उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। इसे शनि की साढ़ेसाती की दशा में भी करने की सलाह दी जाती है।

4. इस दिन लें कर्ज- यदि आपको किसी आपातकालीन या फिर किसी जरूरी काम से कर्ज लेना ही पड़ रहा है तो यह कर्ज बुधवार लेना चाहिए। इसका कारण ये है कि माना जाता है कि बुधवार के दिन लिया हुआ कर्ज आसानी से उतर जाता है। वहीं बैंक से लोन या फिर किसी से उधार लेना हो तो उचित होगा कि बुधवार के दिन का इंतजार करें।

5. कर्ज वापसी (उतारने) का सबसे अच्छा दिन- कर्ज उतारने यानि वापसी के लिए मंगलवार के दिन को सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में जहां तक हो सके अपने कर्ज की पहली किस्त मंगलवार के दिन ही भरें। माना जाता है कि इससे कर्ज जल्दी उतर जाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान करने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है।

Story Loader