3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष उपाय: जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ये फूल, वार अनुसार रखें इन्हें अपने साथ!

Graha Shanti Upay: ज्योतिष शास्त्र में सौभाग्य में वृद्धि करने तथा जीवन की नकारात्मकता को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ऐसे में नवग्रहों से जुड़े इन फूलों को अपने पास रखने से ये आपको काम में सफलता दिला सकते हैं।

2 min read
Google source verification
good luck tips for success, phoolon ke upay, day astrology, navgrah shanti ke upay, somwar ke upay, mangalwar ke upay, astro tips for wednesday, planet venus astrological remedies, surya grah ke upay, shukra grah ko kaise majboot kare, shani grah shanti ke upay, good luck remedies in astrology, phoolon ke fayde, फूल के उपाय, नवग्रह शांति के उपाय,

ज्योतिष उपाय: जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ये फूल, वार अनुसार रखें इन्हें अपने साथ!

फूल हर अवसर को खुशनुमा बना देते हैं। फूलों की खूबसूरती और खुशबू माहौल में जान डाल देती है। वहीं पूजा-पाठ, हवन जैसे मांगलिक कार्यक्रमों आदि मौकों पर भी फूल बड़े शुभ माने जाते हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि फूल आपके जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को कम करके शुभ फलों में वृद्धि करते हैं। वहीं हर ग्रह से संबंधित विभिन्न फूल माने गए हैं जिन्हें वार अनुसार अपने साथ रखने से ग्रहों से जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त होने की मान्यता है। तो आइए जानते हैं हफ्ते के सात अलग-अलग दिन कौनसे फूल अपने साथ रखने चाहिएं...

रविवार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार का दिन सूर्य ग्रह को समर्पित होता है और ग्रहों के राजा सूर्य देव इस सृष्टि के ऊर्जा के कारक माने गए हैं। ऐसे में रविवार के दिन किसी खास काम के लिए बाहर जाते समय अपने अपने पास या जेब में आक या कुटज का फूल रखने से सूर्य ग्रह को मजबूती मिलती है। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होने की साथ ही आपको अपने काम में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है। साथ ही आपकी सेहत भी बेहतर होती है।

सोमवार
ज्योतिष अनुसार कुंडली के चंद्र ग्रह का संबंध जातक के मन से होता है। चंद्र के कमजोर होने से व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर भावुक होने लगता है। ऐसे में सोमवार के दिन अपने साथ लैवेंडर के फूल को रखना शुभ माना जाता।

मंगलवार
मंगलवार मंगल ग्रह यानि लाल ग्रह को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ऐसे में मंगल ग्रह से जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त करने और कार्यों में सफलता के लिए मंगलवार के दिन किसी लाल रंग के फूल जैसे लाल गुलाब को अपने साथ रख सकते हैं।

बुधवार
बुध ग्रह का संबंध आपकी बुद्धि से होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध ग्रह के कमजोर होने से व्यक्ति का दिमाग कार्यों में ठीक से नहीं लगने के कारण वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाता। ऐसे में बुध ग्रह की स्थिति कुंडली में प्रबल रखने के लिए बुधवार के दिन लिली के फूल अपने साथ रख सकते हैं।

गुरुवार
गुरु ग्रह को बृहस्पति ग्रह भी कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह आपके जीवन में सभी शुभ कार्यों से संबंधित माना गया है। बृहस्पति ग्रह को आपके प्रेम, वैवाहिक जीवन, धन, सुख-सुविधाओं और संतान का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में गुरुवार के दिन कमल का फूल अपने साथ रखने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

शुक्रवार
कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने से जातक को वैवाहिक जीवन में और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सौभाग्य में वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन आप वॉयलेट रंग का कोई फूल अपने साथ रख सकते हैं।

शनिवार
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप नीले लाजवंती या गहरे रंग का फूल अपने साथ रखते हैं तो इससे कुंडली में शनि ग्रह के को मजबूती मिलती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: वास्तु उपाय: एक चुटकी नमक के ये उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, धन लाभ की है मान्यता

Story Loader