धर्म

मान्यता: भगवान सूर्य के इन 5 मंत्रों के जाप से सोने की तरह चमक उठता है भाग्य

Surya Mantra: सूर्य देव को इस सृष्टि की ऊर्जा और प्रकाश का कारक माना गया है। वहीं अगर कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलने के साथ चारों तरफ उसका यश बढ़ता है। ऐसे में यदि प्रतिदिन इन मंत्रों का जाप किया जाए तो सूर्य देव का आशीर्वाद सदा बना रहता है...

less than 1 minute read
मान्यता: भगवान सूर्य के इन 5 मंत्रों के जाप से सोने की तरह चमक उठता है भाग्य

हिंदू धर्म में सूर्य देव का खास स्थान माना गया है। भगवान सूर्य एक ऐसे देव हैं जिनके दर्शन का सौभाग्य हमें प्रतिदिन प्राप्त होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को यश, समृद्धि, आत्मविश्वास, सुखों का कारक माना गया है। माना जाता है कि सूर्य देव की उपासना से व्यक्ति को जीवन में सभी कार्यों में सफलता मिलती है और सभी जगह उसका मान-सम्मान बढ़ता है। वहीं इसलिए सूर्य देव की कृपा पाने के लिए उनके मंत्रों का जाप करना सबसे सरल और फलदायी उपाय माना जाता है। तो आइए जानते हैं सूर्य देव के उन खास मंत्रों के बारे में जिनके रोजाना उच्चारण से मनुष्य को जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलने और उसके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होने की मान्यता है...

1. सूर्य नमस्कार मंत्र
ॐ मित्राय नमः।
ॐ रवये नमः।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ भानवे नमः।
ॐ खगाय नमः।
ॐ पूष्णे नमः।
ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
ॐ मरीचये नमः।
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ सवित्रे नमः।
ॐ अर्काय नमः।
ॐ भास्कराय नमः।


2. सूर्य प्रार्थना मंत्र
ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:। विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।

3. सूर्य देव का वैदिक मंत्र
ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च । हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

4. सूर्य गायत्री मंत्र
ॐ आदित्याय विदमहे प्रभाकराय धीमहितन्न: सूर्य प्रचोदयात् ।।

5. सूर्य तांत्रोक्त मंत्र
ॐ घृणि: सूर्यादित्योम, ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री, ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:, ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:।।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: गरुड़ पुराण: अपनी दिनचर्या में शामिल करें बस ये 5 काम, सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी की है मान्यता

Updated on:
19 May 2022 12:37 pm
Published on:
19 May 2022 12:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर