धर्म

Navratri 2022 Day 1: नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए पूजा विधि और मंत्र

Maa Shailputri Puja Vidhi: आज 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो चुका है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शास्त्रों में मां शैलपुत्री को धैर्य, स्नेह और इच्छाशक्ति का प्रतीक माना गया है। तो आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की पूजा विधि...

less than 1 minute read
Navratri 2022 Day 1: नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए पूजा विधि और मंत्र

Navratri 2022 Day 1 Puja Vidhi And Mantra: पंचांग के अनुसार हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस साल 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 तक शरद नवरात्र का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं नवरात्रि की पहली तिथि यानी प्रतिपदा को मां शैलपुत्री को समर्पित माना गया है। शास्त्रों में हिमालय की बेटी मां शैलपुत्री को धैर्य, स्नेह और इच्छाशक्ति का प्रतीक माना गया है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री सफेद वस्त्र धारण करती हैं, मां के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल सुशोभित होता है। साथी ही देवी की सवारी वृषभ है। मां शैलपुत्री को उमा, सती, वृषोरूढ़ा के नाम से भी पुकारा जाता है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए किस विधि से पूजन करें...

मां शैलपुत्री की पूजा विधि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के दौरान उन्हें सफेद रंग के वस्त्र और सफेद फूल अर्पित करें। साथ ही माता को सफेद रंग बहुत प्रिय होने के कारण सफेद रंग की मिठाई जैसे गाय के दूध से बनी बर्फ़ी या कलाकंद आदि का ही भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना से अच्छे स्वास्थ्य और मान-सम्मान में वृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

मां शैलपुत्री मंत्र
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा के दौरान 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:' मंत्र का जाप बहुत शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें - Ghatasthapna 2022 Muhurat : शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, कब से कब तक की जाएगी घटस्थापना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री और विधि से जुड़ी पूरी जानकारी

Updated on:
26 Sept 2022 11:53 am
Published on:
26 Sept 2022 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर