हिंदू धर्म मानने वालों का नया साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (New Year) से शुरू हो रहा है। यह तिथि आज से महज दो दिन बाद यानी 22 मार्च (Hindu nav varsh) से शुरू हो रही है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की थी, और सूर्य देव पहली बार उदित हुए थे। इसलिए इसे गुड़ी पड़वा के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता (Vikram Samvat New year) है। हर साल हिंदू नव वर्ष के राजा अलग-अलग होते हैं। आइये जानते हैं विक्रम संवत के नए साल 2080 विक्रमी का राजा कौन (king of Hindu New Year) है।
ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी के अनुसार नव संवत्सर 2080 के राजा बुध और मंत्री शुक्र रहेंगे, जिसके चलते शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्रों में उत्थान होगा, विशेषकर महिलाओं के लिए यह साल विशेष रूप से लाभकारी होगा। देश में नया साल सुख, शांति और सौभाग्य लेकर आएगा। हालांकि छोटी-मोटी दिक्कत आ सकती हैं, लेकिन वो सुख, शांति के बीच अधिक उल्लेखनीय नहीं रहेंगी।
नए साल का राजा बुध के होने का फायदाः पं. अरविंद तिवारी के अनुसार बुध, बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार आदि के कारक हैं। इसलिए बुध के विक्रम संवत 2080 का राजा होने से इस साल व्यापार में उन्नति होगी, आय में वृद्धि देखने को मिलेगी। शिल्पकारी, लेखन, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में सबसे अधिक तरक्की होगी। लोगों में उत्साह के साथ क्रोध भी देखने को मिल सकता है। तेज वर्षा, चक्रवात देखने को मिल सकते हैं। पशुओं के लिए थोड़ा मुश्किल समय रहेगा।
मंत्री शुक्र होने का फलः शुक्र सुख-समृद्धि, रचनाशीलता के कारक हैं। इसलिए नववर्ष 2080 का मंत्री शुक्र के होने से मनोरंजन, फैशन, फिल्म उद्योग, मनोरंजन आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक फायदा होगा। महिलाओं को इससे अधिक लाभ होने की उम्मीद है। बीमारियों के कारण लोगों में डर की स्थिति बन सकती है, जन-धन हानि का योग बन सकता है।