
इस नाम वाले लड़के होते हैं काफी अट्रैक्टिव, इनके स्वभाव से लड़कियां होती हैं जल्दी प्रभावित
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसका ख्याल रखे, उसे समझे और भरपूर प्रेम दे। वहीं अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के नाम से पहले अक्षर से उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में अंक ज्योतिष के मुताबिक यदि किसी पुरुष का नाम इन अंग्रेजी अक्षरों से शुरू होता है तो उनका स्वभाव काफी आकर्षक होता है जिससे लड़कियां इनकी तराफ़ खिंची चली आती हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे अक्षर...
A अक्षर: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लड़कों का नाम अंग्रेजी के A अक्षर से शुरू होता है उनका स्वभाव काफी रोमांटिक और केयरिंग होता है। ये अपनी पत्नी को खूब प्रेम और इज्जत देते हैं। साथ ही इनके जीवन में धन की भी कोई कमी नहीं होती।
D अक्षर: माना जाता है कि जिन लड़कों का नाम D अक्षर से प्रारंभ होता है वे मन के बड़े साफ होते हैं। साथ ही ये अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करते हुए अपनी पत्नी कि हर बात सुनते हैं।
N अक्षर: जिन पुरुषों का नाम N से शुरू होता है उनके बारे में मान्यता है कि इन लोगों का स्वभाव काफी सरल और सुलझा हुआ होता हैं। ये अपनी पत्नी के साथ हर सुख-दुख में खड़े रहते हैं।
P अक्षर: अंक ज्योतिष के अनुसार P अक्षर के नाम वाले लोग अपने जीवन में सम्मान और खूब धन कमाते हैं। इनका मेहनती स्वभाव ही इन्हें जीवन में आगे बढ़ाता है। साथ ही इस नाम के लड़कों की हमेशा कोशिश रहती है कि वे हर हाल में अपनी पत्नी को खुश रखें।
V अक्षर: जिन लड़कों का नाम अंग्रेजी के अक्षर V से शुरू होता है वे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होते हैं। वहीं ये अपनी पत्नी की हर इच्छा पूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें: घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर शुभता में वृद्धि करता है ये चिन्ह, जानें स्वास्तिक बनाने का सही तरीका
Published on:
20 Aug 2022 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
