
इन बर्थ डेट वाली लड़कियां बिजनेस में खूब कमाती हैं नाम, इनके पास धन की नहीं होती कमी
अंकज्योतिष (Numerology) अनुसार किसी भी व्यक्ति के मूलांक से उसके स्वभाव और आदतों के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। बुध इस अंक के स्वामी ग्रह है। बुध के प्रभाव से मूलांक 5 वाले ज्ञानी और समझदार होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 की लड़कियों के बारे में जो काफी तेज-तर्रार होती हैं। ये अपने बुद्धि और मेहनत के बल पर लाइफ में खूब नाम कमाती हैं। इनकी शुरू से ही बिजनेस में रूचि होती है। ये जोखिम भरे कार्यों को करने में माहिर होती हैं। जानिए मूलांक 5 वाली लड़कियों के बारे में दिलचस्प जानकारी।
इस मूलांक की लड़कियां किसी के साथ भी तुरंत घुल मिल जाती हैं। ये किसी से न तो ज्यादा दोस्ती करती हैं और न ही दुश्मनी। इनका संबंध मूलांक 1, 4 और 8 वालों से काफी अच्छा रहता है। ये आर्थिक मामलों को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। ये पैसा बेहद सोच समझकर खर्च करती हैं। इसलिए इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती। ये अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करती हैं। इनकी लाइफ में चुनौतियां आती तो खूब हैं लेकिन उनका डटकर सामना करते हुए ये जीत हासिल करती हैं।
इस मूलांक की लड़कियां पैसा कमाने के साथ-साथ पैसा जोड़ने में भी माहिर मानी जाती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। ये अपना अलग काम करना ज्यादा पसंद करती हैं जिसमें ये अपनी अलग पहचान बना सकें। इन्हें हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी गंभीर होती हैं। इन्हें दूसरों पर निर्भर रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
इनकी लव लाइफ सुखद रहती है। इन्हें बेहद ही चाहने वाला लव पार्टनर मिलता है। जो इनकी हर जरूरतों को समझता है। वैवाहिक जीवन के मामले में मूलांक 5 की लड़कियां भाग्यशाली होती हैं। ये अपने व्यवहार से ससुराल में सभी का दिल जीत लेती हैं। इनके अंदर अच्छी पत्नी बनने के सारे गुण मौजूद होते हैं।
यह भी पढ़ें: सपने में सांप का डंसना अच्छा होता है या बुरा? जानिए क्यों आते हैं ऐसे सपने
Published on:
22 Jan 2022 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
