धर्म

हस्तरेखा शास्त्र: जिनकी हथेली में होता है ये निशान, 40 की उम्र के बाद उनके जीवन में अचानक आता है सुखद बदलाव

Luckiest Sign On Palm: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में ऐसा निशान होता है उन लोगों को अपने जीवन में खूब तरक्की और धन प्राप्त होता है।

2 min read
हस्तरेखा शास्त्र: जिनकी हथेली में होता है ये निशान, 40 की उम्र के बाद उनके जीवन में अचानक आता है सुखद बदलाव

हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ की लकीरों, आकृतियों, निशानों और बनावट के आधार पर उसके स्वभाव, गुणों, कमियों और जीवन की कई महत्वपूर्ण बातों को जाना जा सकता है। ये मिलने वाले संकेत शुभ या अशुभ दोनों प्रकार के हो सकते हैं। आज हम आपको हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में बनने वाले एक ऐसे निशान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका प्रभाव बहुत शुभ माना जाता है। तो आइए कौन सा है वो निशान और उससे जुड़ी खास बातें...

हथेली पर 'H' का निशान होना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में 'H' का निशान तीन लकीरों हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा द्वारा बनता है। माना जाता है कि जिन व्यक्तियों के हाथ में H का चिन्ह मौजूद होता है उन लोगों की जिंदगी में असल सुख 40 की उम्र के बाद आता है। ये लोग अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करते हैं। जीवन के इस मोड़ पर आने वाला बदलाव उन्हें खूब सुख-सौभाग्य प्रदान करता है।

हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि अगर किसी व्यक्ति के हाथ में H का निशान होता है तो उसे हर काम में सफलता मिलती है और कभी पैसों की कमी नहीं होती। हालांकि इन लोगों को 40 की उम्र से पहले तक थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। परंतु इनके मेहनती स्वभाव के कारण ये उन चुनौतियों को भी पार कर जाते हैं। H का निशान व्यक्ति को 40 की उम्र आते ही काफी सकारात्मक परिणाम देता है। व्यक्ति को अपने संघर्ष का असल फल इसी आयु में मिलता है और फिर ये लोग ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं। इनका आगे का जीवन बड़े ऐश-ओ-आराम से बीतता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: 26 May 2022 Rashifal And Panchang: आज आयुष्मान योग में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Updated on:
25 May 2022 05:50 pm
Published on:
25 May 2022 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर