8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, घर आएगी धन-दौलत

Shani Nakshatra Parivartan 2022: शनि 18 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ये गोचर विशेष रूप से 4 राशि वालों की किस्मत बदलने का काम करेगा। धन वृद्धि होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
shani nakshatra gochar 2022, shani nakshatra parivartan 2022, shani rashi parivartan 2022,

ज्योतिष: शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत, घर आएगी धन-दौलत

Shani Dev: कर्मफल दाता शनि देव के राशि परिवर्तन की तरह ही नक्षत्र परिवर्तन भी काफी महत्व रखता है। शनि की हर चाल का लोगों के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। 29 अप्रैल 2022 में शनि राशि बदलेंगे लेकिन उससे पहले इस ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा। शनि 18 फरवरी को श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। जहां ये 15 मार्च तक विराजमान रहेंगे। जानिए इस गोचर का किन राशियों पर सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि: आपके लिए ये नक्षत्र गोचर लाभदायक सिद्ध होने वाला है। आपको इस दौरान आर्थिक तंगी से निजात मिल सकेगी। कार्यक्षेत्र में आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको अच्छी पदोन्नति प्राप्त होने के साथ-साथ आमदनी में भी वृद्धि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। कई नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि: ये नक्षत्र गोचर आपके लिए काफी अनुकूल योग बनाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आप अपने किसी पुराने कर्ज से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति पा सकेंगे। कई जातकों को एक से अधिक स्रोतों में आमदनी हो सकती है। काम के चलते किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर विशेष रूप से फलदायी साबित होगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में नजर आएंगी। यात्रा से अच्छा लाभ कमाने में आप सफल रहेंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे।

कुंभ राशि: आपके लिए शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन काफी उत्तम सिद्ध होगा। नौकरी में आ रही समस्याएं दूर होंगी। व्यापारी जातकों को भी इस अवधि में अच्छा लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। खासतौर से इस समय आपके लिए नया व्यापार शुरू करना अनुकूल रहेगा। आमदनी में वृद्धि के प्रबल आसार हैं।
यह भी पढ़ें: Best Husband साबित होते हैं ऐसे नाम वाले लड़के, लड़कियों का पल भर में जीत लेते हैं दिल