5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam News: ग्रेटर लंदन योजना से लेकर छत्तीसगढ़ के हाहालद्दी और हरिनछपरा के सवाल पूछे

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की ओर से रविवार को आवास एवं पर्यावरण विभाग के सहायक संचालक (योजना) परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए, जिनमें इतिहास, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स का संतुलित मिश्रण देखने को मिला। पेपर में शहरी नियोजन और इतिहास से जुड़े […]

2 min read
Google source verification
Exam News: ग्रेटर लंदन योजना से लेकर छत्तीसगढ़ के हाहालद्दी और हरिनछपरा के सवाल पूछे

Exam News: ग्रेटर लंदन योजना से लेकर छत्तीसगढ़ के हाहालद्दी और हरिनछपरा के सवाल पूछे

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की ओर से रविवार को आवास एवं पर्यावरण विभाग के सहायक संचालक (योजना) परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए, जिनमें इतिहास, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स का संतुलित मिश्रण देखने को मिला। पेपर में शहरी नियोजन और इतिहास से जुड़े प्रश्नों से अभ्यर्थियों के माथे पर बल पड़ गए।

प्रश्नों के जरिए उम्मीदवारों को उलझाया

1944 की ग्रेटर लंदन योजना, स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले नियोजित शहर और जनसंख्या वृद्धि दर जैसे प्रश्नों के जरिए उम्मीदवारों को उलझाया। असहयोग आंदोलन के दौरान बिलासपुर में दिए गए भाषण पर राजद्रोह में गिरफ्तार किए गए कवि, जनजातीय पंचायत व्यवस्था, पारंपरिक बाजार, स्थानीय त्योहार, खनिज और औद्योगिक केंद्र से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के जीआई टैग प्राप्त हस्तशिल्प, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय और राज्य की योजनाओं से जुड़े सवालों ने लोकल नॉलेज की अहमियत को रेखांकित किया। परीक्षा में विकसित भारत जी राम जी से दो और छत्तीसगढ़ के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 तीन सवाल पूछे गए।

पेपर न कठिन न ही आसान

अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर न तो बहुत कठिन था और न ही आसान, लेकिन जिन छात्रों ने छत्तीसगढ़ पर गहराई से तैयारी की थी, उन्हें बढ़त मिलने की संभावना है। एक अभ्यर्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सवाल काफी आसान थे। वहीं कुछ सवालों ने सोचने में काफी समय लगा। कुल मिलाकर परीक्षा अभ्यर्थियों को ईजी टू माॅडरेट लगा।

कुछ रोचक सवाल

1944 में ग्रेटर लंदन योजना किसने तैयार की थी?
भारत में किस वर्ष में जनसंख्या वृद्धि दर नकारात्मक थी?
भारत में स्वतंत्रता के बाद बनने वाला पहला नियोजित शहर कौन सा है?
छत्तीसगढ़ में असहयोग आंदोलन के दौरान राजद्रोह के आरोप में किस कवि को गिरफ्तार किया गया था?
छत्तीसगढ़ में किस जनजाति की जाति पंचायत दो स्तरीय क्रमश: हातु पंचायत व परहा पंचायत होती है?
ब्रिटिश कालीन छत्तीसगढ़ में कौन से बाजार को मुख्य रूप से मवेशियों के बाजार के लिए जाना जाता था?
भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार जिला जिसमें सर्वाधिक अत्यंत सघन वन क्षेत्र है?, गोबर बोहरानी त्योहार कहां मनाया जाता है?
रामायण सार संग्रह नामक काव्य संग्रह के रचयिता कौन है?
भारत का पहला डिजिटल जनजातीय संग्रहालय छत्तीसगढ़ के किस शहर में स्थापित किया गया है?,
छत्तीसगढ़ में हाहालद्दी क्षेत्र में कौन सा खनिज पाया गया है?
हरिनछपरा औद्योगिक केंद्र कहां स्थित है?
आनंद की टोकनी के लेखक कौन हैं?
छत्तीसगढ़ के किस हस्तशिल्प को जीआई टैग प्राप्त है?