13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसमी बदलाव का असर बरकरार, रात का पारा 4.7 डिग्री गिरा

फतहसागर झील पर सूर्यास्त के दौरान बादलों की मनमोहक छटा देखने को मिली। हल्की ठंडी हवाओं के बीच झील किनारे पहुंचे शहरवासी और पर्यटक इस सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।

उदयपुर. पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दिनों से लगातार मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में रविवार को भी उदयपुर में सुबह से मौसम सामान्य था, लेकिन करीब 12 बजे तक आसमान बादलों से अट गया। दोपहर बाद तक बादलों की मौजूदगी बनी रही। बरसात नहीं हुई, लेकिन आशंका शाम तक बनी रही।मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 16.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 21.4 डिग्री रहा था। लिहाजा दिन का पारा नहीं बदला, लेकिन रात के पारे में 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। औसत की बात करें तो दिन का पारा सामान्य से 5.2 कम और रात का पारा सामान्य से 2.9 डिग्री कम हो गया है।

-----पूर्वानुमान: कल फिर बदलेगा मौसमपश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर 7 अप्रेल को होना संभव है। ऐसे में जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन हो सकती है। आंधी आने पर 50-60 किमी घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

-----अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान

एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 7-8 अप्रेल को कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक हीटवेव नहीं चलेगी। दूसरे सप्ताह के दौरान प्रदेश में सामान्य के आसपास बारिश हो सकती है। तापमान पहले सप्ताह में सामान्य से 2-3 डिग्री कम, दूसरे सप्ताह में सामान्य से 2 डिग्री कम रहेगा।

एक सप्ताह का तापमानदिनांक : अधिकतम : न्यूनतम30 मार्च : 35.0 : 23.231 मार्च : 34.1 : 20.51 अप्रेल : 35.2 : 20.02 अप्रेल : 35.0 : 19.63 अप्रेल : 32.4 : 20.54 अप्रेल : 31.8 : 21.45 अप्रेल : 31.8 : 16.7