3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Transit 2022: शनि जल्द इन राशि वालों को देंगे राहत तो इन्हें करेंगे दंडित

शनि का राशि परिवर्तन 3 राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा तो 3 राशि के लोगों के कष्ट बढ़ाने वाला साबित होगा। देखें कहीं आपकी भी राशि तो इसमें नहीं है।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani transit in april 2022, shani, shani sade sati, shani dhaiya 2022, shani transit 2022,

Shani Transit 2022: शनि जल्द इन राशि वालों को देंगे राहत तो इन्हें करेंगे दंडित

Shani Dev: शनि 29 अप्रैल को ढाई साल बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इससे पहले शनि ने 24 जनवरी 2020 में अपनी राशि बदली थी। तब से लेकर आज तक शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि अपने अप्रैल में होने वाले गोचर के दौरान अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि की स्थिति मजबूत रहेगी। जानिए इस राशि में आते ही शनि किन्हें देंगे राहत तो किनके बढ़ाएंगे कष्ट।

2022 में शनि की क्या रहेगी चाल? शनि 29 अप्रैल तक मकर राशि में गोचर रहेंगे। इसके बाद कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। कुंभ राशि में शनि 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। लेकिन बीच में कुछ समय के लिए अपनी पिछली गोचर राशि मकर में दोबारा प्रवेश कर जायेंगे। मकर राशि में शनि 12 जुलाई से लेकर 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में वापस आ जायेंगे।

शनि इन्हें देंगे बड़ी राहत: शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। तो वहीं धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। शनि की दशा से मुक्ति पाते ही इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। जो काम आपके शनि की दशा के प्रभाव के कारण अटके हुए थे उनसें आपको राहत मिल जाएगी।

इन्हें कर सकते हैं दंडित: शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले शनि की चपेट में आ जायेंगे। कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। तो वहीं मीन वालों पर शनि की साढ़े साती। इसके अलावा मकर वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू होगा तो कुंभ वालों पर दूसरा चरण। कुल मिलाकर इन सभी राशियों के लोगों के लिए शनि कष्टकारी समय लेकर आ रहे हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि सभी के लिए ये गोचर कष्टकारी ही साबित हो। इन राशियों के जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होगी उनके लिए शनि शुभ साबित होंगे।
यह भी पढ़ें: बुद्धि के देवता बुध कल मेष राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लिए बन रहा है 'धन राजयोग'

Story Loader