मेष राशि: आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। आप इस समय निर्णय लेने में खुद को सक्षम महसूस करेंगे। ये गोचर आपके लिए निवेश करने और आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए बेहतर साबित होगा। धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि: आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में आप सफल रहेंगे। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। आप अपने बीच प्रेम और रोमांस की वृद्धि भी करते दिखाई देंगे। आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देख बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति की प्रबल संभावना है।
मिथुन राशि: इस गोचर से मिथुन राशि के जातक सभी प्रकार के लाभ और मुनाफों का आनंद लेने में सक्षम रहेंगे। आपका संचार कौशल भी बेहतर हो सकेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आप इस दौरान अच्छे सौदे करने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और आप अच्छा रिटर्न प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप अपने सामाजिक दायरे में वृद्धि करते दिखाई देंगे।
सिंह राशि: आपको पेशेवर जीवन में अपार सफलता प्राप्त होगी। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके प्राप्त होंगे। आपके आर्थिक जीवन में ये गोचरकाल आपके धन पक्ष पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आर्थिक मजबूती व अच्छी आमदनी प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन संचय करने में आप सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
कन्या राशि: आर्थिक रूप से इस राशि के कई जातक कुछ गुप्त स्रोतों से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। पूर्व में किये गए निवेश से लाभदायक परिणामों की प्राप्ति होगी। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आपके काम की हर जगह प्रशंसा होगी। वेतन में जबरदस्त वृद्धि के आसार हैं।सूर्य ग्रहण लगने में कुछ ही दिन बाकी, मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगने वाला ग्रहण इन राशियों के लिए लाभकारी