
आज की तारीख में लगभग हर कोई अपना समय सोशल मीडिया पर व्यतीत कर रहा है। लोगों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई अकाउंट है। जिसको देखो वह सोशल मीडिया पर ही व्यस्त है। कई लोगों को तो इसकी आदत भी लग गई है। जब तक वे दिनभर में दो-चार बार सोशल मीडिया पर नहीं आते हैं तब तक उन्हें लगता है कि वे पूरे दिन कुछ किए ही नहीं।
ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया के फायदे नहीं है। फायदे तो हैं लेकिन नुकसान भी है। सोशल मीडिया के कारण अगर आपके काम प्रभावित होने लगे तो समझ लीजिए कि अब आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि के लोगों में सोशल मीडिया का 'नशा' रहता है।
मिथुन: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के लोग काफी सामाजिक होते हैं। ये लोगों से मिलना और बातें करना बहुत पसंद करते हैं। माना जाता है कि ये लोग सोशल मीडिया के बिना ज्यादा देर तक नहीं रह पाते हैं। ना ही ये लोग सोशल मीडिया पर राय देने से पीछे रहते हैं। मिथुन राशि के जातक भावनात्मक चीजों पर बात करना ज्यादा पसंद करते हैं।
वृश्चिक: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातक छुपेरुस्तम होते हैं। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी ये है कि ये लोग दूसरों के बारे में जानने को बहुत ही उत्सुक रहते हैं लेकिन खुद के बारे में बात करने से कतराते हैं। वृश्चिक राशि के जातक के सोशल मीडिया के अकाउंट देखेंगे तो उनके बारे में आपको जानकारी कम मिलेगी लेकिन ये दूसरों के सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में सबकुछ जानते हैं।
सिंह: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के लोग लीडर की तरह रहना पसंद करते हैं। यही कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ये लोग लीडर की तरह ही बर्ताव करते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स होते हैं। ये लोग अपने प्रोफाइल पर हर छोटी-बड़ी खुशी शेयर करते हैं और अपने बारे में लोगों को बताने की भरपूर कोशिश करते हैं।
Published on:
10 Oct 2019 12:52 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
