2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली के ये निशान माने जाते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फलों के बारे में

Palmistry Lines: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारे हाथों की लकीरों और उनसे बने चिन्हों अथवा निशानों का असर हमारे जीवन पर भी होता है। कुछ निशान शुभ फल प्रदान करते हैं तो कुछ अशुभ।

2 min read
Google source verification
palmistry, hastrekha shastra, palm lines, special palm marks, hath me trishul ka nishan, hath me rath ka nishan, मछली का निशान हाथ में, auspicious signs in palmistry, hathi ka nishan, hath me swastik ka nishan, money lines on palm, auspicious symbols in palmistry, हथेली में शुभ चिन्ह,

हस्तरेखा शास्त्र: हथेली के ये निशान माने जाते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फलों के बारे में

हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें व्यक्ति के हाथों की लकीरों और निशानों के आधार पर व्यक्ति के गुणों, स्वभाव, पसन्द-नापसंद और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसे खास रेखाएं या निशान होते हैं जो आपके जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं जिनसे मिलने वाले परिणाम शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन निशानों के बारे में...

1. त्रिशूल का निशान
त्रिशूल का निशान जिन लोगों के हाथ में होता है उन्हें बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में खूब मान-सम्मान और सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

2. स्वास्तिक का चिन्ह
शास्त्रों में स्वास्तिक को एक बेहद पवित्र और पूजनीय चिन्ह माना गया है। इसलिए जिन जातकों की हथेली पर स्वास्तिक का चिन्ह मौजूद होता है उन लोगों का धर्म के प्रति काफी झुकाव होता है। और ये लोग धर्म के कार्यों द्वारा ही समाज में मान-सम्मान हासिल करते हैं।

3. अंडाकार निशान
हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि अगर किसी व्यक्ति की हथेली में किसी रेखा या पर्वत पर अंडाकार निशान मौजूद होता है तो ये निशान उस रेखा या पर्वत के शुभ प्रभाव को कम करता है। यानी इस निशान को अच्छा नहीं माना जाता।

4. हाथी का निशान
हाथी को भगवान गणेश से संबंधित माना गया है। ऐसे में हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में हाथी का चिन्ह होता है उन्हें जीवन में राजकीय सुख मिलता है।

5. रथ का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर रथ का निशान है तो माना जाता है कि ऐसे लोगों का जीवन किसी राजा से कम नहीं होता। इन लोगों का जीवन बड़े ठाठ-बाट से बीतता है।

यह भी पढ़ें: Sun Transit 2022: 15 मई को सूर्य के ग्रह गोचर से इन 4 राशि के लोगों के जीवन में आएगा जबरदस्त बदलाव, जानिए

Story Loader