29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहाने के बाद सुबह में रोज करें ये 3 काम, चमक जाएगी आपकी किस्मत

लगातार मेहनत करने के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
success_tips.jpg

आज के समय में कामयाबी पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोगों को उनकी मेहनत का फल जल्दी मिल जाता है, तो कुछ लोगों को सफलता पाने के लिए लंबे वक्त तक इंतजार करना पड़ता है ऐसे में वे लोग निराश हो जाते हैं।


ऐसा आपके साथ भी हो सकता है। आप भी लगातार मेहनत कर रहे हैं पर सफलता नहीं मिल रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करके आप सफलता पा सकते हैं।


इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले आपको सुबह में उठकर नहाना होगा, उसके बाद ही इन चीजों को करना होगा। आइये जानते हैं कि नहाने के बाद आपको क्या करना है।


सबसे पहले हर दिन नहाने के बाद किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएं। क्योंकि खाना खिलाना सबसे बड़ा दान माना जाता है। अगर आप किसी को खाना नहीं खिला सकते हैं तो नहाने के बाद छत पर पक्षियों के लिए दाना रख सकते हैं। ध्यान रखें कि दाना रखते वक्त पानी भी जरूर रखें।


जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिन्दू धर्म में तुलसी जी महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप नहाने के बाद हर दिन तुलसी जी की पूजा विधि-विधान से जरूर करें। माना जाता है कि तुलसी जी को जल चढ़ाने और घी का दीपक दिखाने से दुर्भाग्य दूर हो जाता है।


अगर आप अपनी किस्मत चमकाना चाहते हैं तो हर दिन नहाने के बाद भगवान हनुमान के नाम का जप जरूर करें। कहा जाता है कि बजरंगबली कलयुग के देवता हैं और इनकी पूजा करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं। यही कारण कि इन्हें संकट मोचन कहा जाता है। माना जाता के इनके नाम जपने मात्र से ही हर काम में सफलता मिल जाती है।

Story Loader