किस राशि के लोग धारण कर सकते हैं ओपल रत्न
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृषभ और तुला राशि वालों के लिए ओपल रत्न धारण करना सबसे अच्छा माना गया है। हालांकि मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ के जातक भी इस रत्न को ज्योतिषीय सलाह से धारण कर सकते हैं।
ज्योतिष अनुसार मान्यता है कि ओपल रत्न पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता लाने के साथ ही मानसिक शांति में वृद्धि करता है। खास तौर पर थिएटर, सिनेमा और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ओपल रत्न शुभदायी माना गया है।