बिहार बोर्ड से फोन कॉल
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने के बाद कई आगे की पढ़ाई के लिए कोटा और हैदराबाद जैसे शहरों में नामांकन ले चुके है। 400 से ज्यादा अंकों वाले छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए आने हेतु बिहार बोर्ड से फोन कॉल किए गए। फोन कॉल आने के बाद अब छात्र बिहार बोर्ड पहुंच कर अपना वेरिफिकेशन करवा रहे हैं। छात्रों को पहले रिजल्ट 17 जून को आने को कहा गया था, लेकिन अब वेरिफिकेशन में लगने वाले समय के कारण रिजल्ट 20 जून को जारी किया जा रहा है। बिहार बोर्ड की ओर से छात्रों के वेरिफिकेशन के लिए विषय विशेषज्ञों की समीक्षा समिति बनाई गयी है जो उनकी जांच कर रही है।