
Haryana Board Class 12th Toppers List
Haryana Board Class 12th Toppers List: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने आज बुधवार को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है। BSEH ने कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम तीनों के छात्रों का परिणाम एक साथ घोषित किया है। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च-अप्रैल में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कराई। छात्र अपने प्रवेश पत्र में दिए गए रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकते है।
Kerala SSLC Result 2022: 99.26% छात्र पास
इस साल 99.26 फीसदी छात्र पास हुए हैं। कुल 4,23,303 उच्च शिक्षा के लिए पास हुए है।पिछले साल की तुलना में इस साल कुल पास प्रतिशत में गिरावट आई है। 2021 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.47 प्रतिशत था।फरीदाबाद कुल 85 फीसदी परिणाम के साथ 20 वे स्थान पर रहा है। जबकि गुरुग्राम 19वें और पलवल को 21 वें स्थान पर जगह मिली है।
पहले तीनों स्थान पर लड़कियों को कब्जा
हरियाणा 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। पहले तीनों स्थान पर लड़कियों ने कब्जा जमाया है। 498 नंबर के साथ केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा काजल ने टॉप किया है। वहीं 496 अंक के साथ एसडी गर्ल्स कॉलेज की मुस्कान व बना श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर है। टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति और बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूनम दोनों ने 495 नंबर के साथ तीसरे स्थान पर रही है।
इन वेबसाइट्स पर चेक करें परिणाम
bseh.org.in
examresults.net
indiaresults.com
2 लाख 90 हजार छात्रों ने दी थी 12वीं की परीक्षा
इस साल कुल 3, 68,000 बच्चों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए नामांकन किया है। वहीं जबकि 2,90,000 छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं राज्य भर के लगभग 1700 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें- Haryana board result 2022 : हरियाणा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट वेबसाइट पर कैसे चेक करें
ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी परीक्षाएं
साल 2021 में हरियाणा सरकार ने राज्य और देशभर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। हालांकि इस साल बोर्ड परीक्षा सभी प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें- Haryana Board Result 2022: हरियाणा 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी, यहां देखें रिजल्ट
बीते साल 100 प्रतिशत रहा परिणाम
पिछले साल 2020 में 80.34 प्रतिशत की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी था। कोई भी उम्मीदवार अनुत्तीर्ण या कंपार्टमेंटल नहीं था। परीक्षा के लिए कुल 2,27,585 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,14,416 लड़के और 1,06,847 लड़कियां थीं।
Updated on:
15 Jun 2022 03:53 pm
Published on:
15 Jun 2022 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
