1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana Board Result 2022: हरियाणा 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी, 87.08 फीसदी स्टूडेंट्स पास

BSEH Haryana Board Class 12 Result 2022: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गयास है। छात्र शाम पांच बजे बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट्स bseh.org.in और bsehexam.org पर देख सकते है। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 प्रतिशत छात्र पास हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 15 Jun 2022, 3:36 PM IST

BSEH Haryana Board Class 12 Result 2022

BSEH Haryana Board Class 12 Result 2022

BSEH Haryana Board Class 12 Result 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर शाम 5 बजे से देख सकते है। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 87.08 प्रतिशत छात्र पास हुए। लड़कियों ने बाजी करते हुए पहले तीनों स्थान पर कब्जा किया है। जो भी छात्र-छात्राएं 12वीं की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की परीक्षाएं में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। इस साल कुल 2,90,000 छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट पिछले साल शत प्रतिशत रहा था। कोरोना के चलते बिना परीक्षा सभी बच्चों को प्रमोट कर दिया गया था।

इन वेबसाइट्स पर चेक करें परिणाम
bseh.org.in
examresults.net
indiaresults.com

12वीं के लिए 2 लाख 90 हजार ने करवाया पंजीकरण
इस साल कुल 3, 68,000 बच्चों ने कक्षा 10 की परीक्षा के लिए नामांकन किया है। वहीं जबकि 2,90,000 छात्रों ने कक्षा 12 की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 30 मार्च से 29 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं राज्य भर के लगभग 1700 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।


ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी परीक्षाएं
साल 2021 में हरियाणा सरकार ने राज्य और देशभर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। हालांकि इस साल बोर्ड परीक्षा सभी प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की गई थी।

बीते साल 100 प्रतिशत रहा परिणाम
पिछले साल 2020 में 80.34 प्रतिशत की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100 फीसदी था। कोई भी उम्मीदवार अनुत्तीर्ण या कंपार्टमेंटल नहीं था। परीक्षा के लिए कुल 2,27,585 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,14,416 लड़के और 1,06,847 लड़कियां थीं।