
हिमाचल प्रदेश दसवीं बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है। इसे देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया गया।
इस बार दसवीं की परीक्षा का आयोजन 2 से 21 मार्च के बीच हुआ था। पेपर की टाइमिंग थी सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक की। कैंडिडेट्स को 15 मिनट अतिरिक्त दिए गए थे, ताकि वे ठीक से पेपर पढ़ सकें। सभी एग्जाम सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित किए गए थे।
इस बार 10वीं कक्षा में 74.61 छात्रों ने पास किया। वहीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन की रिद्धिमा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं टॉप 10 में करीब 92 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।
रिद्धिमा शर्मा- 99.86 प्रतिशत
कृतिका शर्मा- 99.71 प्रतिशत
शिवम शर्मा- 99.57 प्रतिशत
पिछली साल एचपी बोर्ड दसवीं के नतीजे 89.7 परसेंट रहे थे।
Published on:
07 May 2024 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
