25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICAI CA Results 2024 Date: पता चल गया! सीए फाउंडेशन और इंटर सितंबर के रिजल्ट इस दिन होंगे जारी, यहां देखें

ICAI CA Results 2024 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा 30 अक्टूबर को सीए फाउंडेशन और इंटर के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 26 Oct 2024, 12:08 PM IST

ICAI CA Results 2024 Date

ICAI CA Results 2024 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा 30 अक्टूबर को सीए फाउंडेशन और इंटर के परिणाम घोषित करने की उम्मीद है। आईसीएआई ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में लिखा है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम 30 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइटicai.nic.in पर देख सकेंगे।

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत (ICAI CA Results 2024)

रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। सीए फाउंडेशन परीक्षा 13,15,18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। वहीं इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 12, 14 और 17 सितंबर को आयोजित की गई थी जबकि इंटरमीडिएट ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर को आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें- अब स्कूल टूर पर बच्चे रहेंगे सेफ…. गुजरात शिक्षा विभाग ने जारी किया गाइडलाइंस

कैसे चेक करें रिजल्ट (ICAI CA Results 2024 Download)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं 
  • होम पेज पर संबंधित रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करें 
  • अह अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं 
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें