
PSEB 10th Result 2023 Update
PSEB 10th Result 2023: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने की डेट अनाउंस कर दी है। पंजाब कक्षा 10वीं का रिजल्ट कल 26 मई, 2023 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी किया जाएगा। जो कैंडिडेट पंजाब कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक सिंगल शिफ्ट में हुई थी। कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स और NSFQ विषयों को छोड़कर सभी पेपर तीन घंटे के थे। राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं।
24 मार्च से 20 अप्रैल तक हुई थी एक्साम्स
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल तक किया गया था। इसके अलावा राज्य में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लगभग 3 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं। पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें- MPBSE 12th Result: एमपी 12वीं बोर्ड कॉमर्स के 5 स्टूडेंट्स की एक ही रैंक, मिले 482 नंबर
पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट ऐसे करें चेक
1. पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें
यह भी पढ़ें- RBSE 12th Arts Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 92.35% स्टूडेंट्स पास
Published on:
25 May 2023 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
