scriptPSEB Result 2024 Out: एक्टिव हुआ पंजाब बोर्ड 8वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक, यहां देखें  | Patrika News
रिजल्‍ट्स

PSEB Result 2024 Out: एक्टिव हुआ पंजाब बोर्ड 8वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक, यहां देखें 

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

मोहालीMay 01, 2024 / 10:42 am

Shambhavi Shivani

PSEB Result 2024 Out
पंजाब बोर्ड 8वीं और 12वीं परीक्षा का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे छात्र जिन्होंने इस साल परीक्षा दिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें। मालूम हो कि पंजाब बोर्ड का रिजल्ट कल ही जारी कर दिया गया था। लेकिन लिंक आज एक्टिव किया गया है। 
इस बार पंजाब बोर्ड 8वीं में कुल 98.31 परसेंट बच्चों ने परीक्षा पास की है। वहीं 12वीं की बात करें तो कुल 93.04 परसेंट छात्रों ने परीक्षा क्लियर की है। इस तरह दोनों ही कक्षा के नतीजे बढ़िया रहे। रिजल्ट देखने के लिए pseb.ac.in या punjab.indiaresults.com/pseb पर जाएं।
यह भी पढ़ें

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए चाहिए कितने अंक, जानिए क्या कहते हैं नियम

12वीं कक्षा में किसने मारी बाजी (Punjab 12th Board Topper)

  • एकम प्रीत सिंह- प्रथम स्थान (500 में 500 अंक) 
  • रवि उदय सिंह – दूसरा स्थान (500 में 499 अंक) 
  • अश्वनी – तीसरा स्थान (500 में से 499 अंक) 
यह भी पढ़ें

मई महीने में होंगी ये बड़ी परीक्षाएं, देखें लिस्ट 

कब हुई थी परीक्षा 

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा में लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे। 

ऐसे देखें रिजल्ट (Punjab Board Result 2024) 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 

होमपेज पर एक लिंक दिखेगा ‘PSEB Result 2024’ इस पर क्लिक करें 

अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स दर्ज करें 
सभी डिटेल्स अच्छे से चेक करने के बाद सबमिट बटन दबाएं 

रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा

इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें 

Hindi News/ Education News / Results / PSEB Result 2024 Out: एक्टिव हुआ पंजाब बोर्ड 8वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक, यहां देखें 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो