
RBSE 12th Arts Result Update
RBSE Board 12th Arts Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी कर दिए। जो छात्र कक्षा 12 कला बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने कुल पास प्रतिशत 92.35 प्रतिशत दर्ज किया। जोधपुर जिले ने आरबीएसई 12 वीं कला परिणाम 2023 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जोधपुर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.21 प्रतिशत है। कुल 7,19,743 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 7,09,415 छात्र पास हुए। लड़कियों ने 94.06 प्रतिशत के पास प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है जबकि लड़कों ने 90.65 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया है।
लड़कियों का रिजल्ट बेहतर
लड़के पास प्रतिशत: 90.65%
लड़कियां पास प्रतिशत: 94.06%
जोधपुर जिले ने आरबीएसई 12 वीं कला परिणाम 2023 में शीर्ष स्थान हासिल किया है। जोधपुर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.21 प्रतिशत है।
राजस्थान बोर्ड ने कल 18 मई को 12वीं कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार साइंस स्ट्रीम में कुल 95.65 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए है. वहीं काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 96.60 फीसदी रहा है। राजस्थान बोर्ड की एग्जाम में इस बार 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। बोर्ड की तरफ से एग्जाम के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की एग्जाम में दो विषय या एक विषय में फेल होने वाले छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, इससे ज्यादा विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
मार्च-अप्रैल में हुई थी एग्जाम
इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की एग्जाम 16 मार्च से 13 अप्रैल के बीच कराई थी। वहीं 12वीं की एग्जाम 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। पिछले साल (2022) आरबीएसई 10वीं एग्जाम का रिजल्ट 13 जून को जारी हुआ था। 10वीं में कुल 82.89 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था। वहीं पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड आरबीएससी 12वीं रिजल्ट स्ट्रीम के हिसाब से अलग अलग दिन जारी किया गया था।
RBSE रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक ?
1. आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए।
2. यहां होम पेज पर रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
3. उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा।
4. यहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, कैप्चा कोड भरना होगा।
5. जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
6. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल कर आ जाएगा।
7. आप अपने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Updated on:
25 May 2023 03:38 pm
Published on:
25 May 2023 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
