आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त
निदेशक श्याम सिंह राजपुरोहित के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 11 फरवरी को आयोजित इस परीक्षा का कुल परिणाम 34.63 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में कुल 2,53,239 अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए हे। जबकि जबकि 4 लाख अभ्यर्थी अपात्र रहे। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी के मुताबिक प्रदेशभर से 7,31,323 अभ्यर्थियों ने रीट 2017 की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में 3,42,140 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिसमें से 1,43,087 अभ्यर्थी पात्र घोषित किए गए। इनका सफलता प्रतिशत 41.83 रहा। इस परीक्षा में 3,89,283 महिला अभ्यर्थी शामिल हुई जिनमें से 1,10,152 यानी 28.30 प्रतिशत उतीर्ण हुईं।