4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान बिजली बोर्ड जेईएन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

राजस्थान बिजली बोर्ड जेईएन 693 पदों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Aug 2018, 9:52 AM IST

RVUNL JEN Exam Result

राजस्थान बिजली बोर्ड जेईएन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

राजस्थान बिजली बोर्ड जेईएन 693 पदों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया है। इस परीक्षा में दोगुना यानी 1386 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। इस भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच 4 सितंबर से की जा रही है। राजस्थान उत्पादन बिजली कंपनी के संयुक्त निदेशक आलोक शर्मा के मुताबिक सफल अभ्यर्थियों का 4 से 8 सितम्बर तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इस भर्ती से संबंधित सभी पदों के परिणाम ऊर्जा विभाग व पांचों विद्युत निगमों की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके अलावा सफल अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर व ई-मेल पर भी सूचित कर दिया है।


रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://111.118.190.142/aenrectt2018rrvunl/UserLogin.aspx


डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें—
http://111.118.190.142/aenrectt2018rrvunl/UserLoginDv.aspx

राजस्थान की बिजली कंपनियों में निकली 2089 हैल्परों की भर्ती

राजस्थान की बिजली कंपनियों में हैल्पर सेकंड के 2089 पदों भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का 10वी पास होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए डिस्कॉम ने सार्वजिनक सूचना जारी कर दी है। इस हैल्पर सेकंड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितम्बर से शुरू की जा रही है। बिजली कम्पनियों में अभी तक टेक्नीकल हेल्पर के पद पर आईटीआई होल्डर्स की भर्ती की जा रही थी, लेकिन फील्ड में खम्भे लगाने के लिए गड्ढे खोदने से लेकर कई तरह के काम ऐसे है, जहां सेमी-स्किल्ड लेबर की जरूरत होती है। इसी कारण सेमी स्किल्ड लेबर के रूप में हेल्पर सैकंड के पद सृजित करवाए गए।


इन डिस्कॉम के लिए निकाली गई है भर्ती
जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम के लिए हैल्परों की यह भर्ती निकाली गई है जो इस प्रकार है—
जयपुर डिस्कॉम के लिए १३६० पद
अजमेर डिस्कॉम के लिए ३९१ पद
जोधपुर डिस्कॉम के लिए ३३८ पद


इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगी