3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aiims Recruitment – नर्सिंग ऑफिसर सहित 668 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), ऋषिकेश ने ग्रुप ए और बी के 668 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 21 Aug 2018, 7:01 PM IST

aiims jobs

Aiims Recruitment - नर्सिंग ऑफिसर सहित 668 पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

Aiims Rishikesh recruitment 2018, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), ऋषिकेश ने ग्रुप ए और बी के 668 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त 2018 से 14 सितंबर 2018 के मध्य निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), ऋषिकेश में रिक्त पदाें का विवरणः

कुल पद: 668

• नर्सिंग ऑफिसर- 611

• रेडियोग्राफिक टेक्निशियन- 17

• ऑफिस असिस्टेंट- 16

• टेक्निकल ऑफिसर - 9

• पर्सनल असिस्टेंट - 7

• प्राइवेट सेक्रेटरी - 5

• प्रोग्रामर (डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट) - 2

• सीनियर प्रोग्रामर - 1

योग्यता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव:

• नर्सिंग ऑफिसर- भारतीय नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बीएससी नर्सिंग या भारतीय नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या यूनिवर्सिटी से बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट) / पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग या इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा + 50 बेड के अस्पताल में दो साल का अनुभव.

• रेडियोथेरेपी टेक्निशियन- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्था से रेडियोग्राफी में 2 साल के अनुभव के साथ बीएससी (ऑनर्स) (3 साल का कोर्स) या मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में डिप्लोमा.

• ऑफिस असिस्टेंट - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष और कंप्यूटर में प्रवीणता.

• टेक्निकल ऑफिसर- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में बीएससी या समकक्ष और 10 साल का अनुभव.

• पर्सनल असिस्टेंट / प्राइवेट सेक्रेटरी - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री

• प्रोग्रामर (डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट) - बीई / बीटेक (कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिग्री.

• सीनियर प्रोग्रामर- बीई / बीटेक / एमसीए / कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा के साथ बीएससी, भारत सरकार / राज्य सरकार / संघ शासित प्रदेशों / वैधानिक / मंत्रालयों के विभागों / स्वायत्त निकाय में आईटी सिस्टम / नेटवर्किंग / हार्डवेयर कॉन्फ़िगरेशन / सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में 10 वर्षों का अनुभव।


आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से 27 अगस्त 2018 से 14 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क:

जनरल / ओबीसी उम्मीदवार - 3,000 / (एससी / एसटी / ओपीएच / उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं)


महत्वपूर्ण तिथि:

• ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथि- 27 अगस्त 2018

• ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 14 सितंबर 2018

Aiims Rishikesh recruitment 2018:

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), ऋषिकेश में ग्रुप ए और बी के 668 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।