4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SJVN में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

एसजेवीएन लिमिटेड ( SJVNL ) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के दाे रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 21 Aug 2018, 6:15 PM IST

sjvn

SJVN में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

SJVNL Executive Trainee Recruitment, एसजेवीएन लिमिटेड ( SJVNL ) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के दाे रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 07 सितंबर 2018 तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैंं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

एसजेवीएन लिमिटेड ( SJVNL ) में रिक्त पदाें का विवरणः

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (लॉ) -1 पद

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ऑफिसियल लैंग्वेज) - 1 पद


एसजेवीएन लिमिटेड ( SJVNL ) में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव-

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (लॉ) - कानून में स्नातक

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ऑफिसियल लैंग्वेज) - एक सब्जेक्ट के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में स्नातक की डिग्री।

आयु सीमा:

40 साल

चयन प्रक्रिया:

अभ्यर्थियों का चयन आल इंडिया रिटेन टेस्ट में पर्सनल इन्टरव्यू एवं कैंडीडेट के परफॉरमेंस के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार 07 सितंबर 2018 से पहले आधिकारिक वेबसाइट www.sjvn.nic.inon पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।


अधिसूचना विवरण:

विज्ञापन संख्या - 84/2018

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 07 सितंबर 2018

एसजेवीएन लिमिटेड ( SJVNL ) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के दाे रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।


एसजेवीएन लिमिटेड का परिचयः

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के एक संयुक्‍त उपक्रम के रूप में एक मिनी रत्‍नः श्रेणी-I एवं शेड्यूल-'ए' सीपीएसई के तौर पर एसजेवीएन की स्‍थापना 24 मई,1988 को हुई I एसजेवीएन अब एक सूचीबद्ध कंपनी है जिसमें भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार एवं जनता की क्रमशः 64.46%, 25.51% एवं 10.03% शेयरहोल्डिंग है I एसजेवीएन की मौजूदा अभिदत्‍त एवं अधिकृत पूंजी क्रमशः 4136.63 करोड़ रुपए एवं 7000 करोड़ रुपए है I कंपनी की मौजूदा नेटवर्थ 10,203.04 करोड़ रुपए है Iकंपनी ने एकल परियोजना एवं एकल राज्‍य (अर्थात हिमाचल प्रदेश में भारत का सबसे बड़ा 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्‍टेशन) प्रचालन से शुरूआत करके हिमाचल प्रदेश में 412 मेगावाट का रामपुर जलविद्युत स्‍टेशन तथा महाराष्‍ट्र में 47.6 मेगावाट की खिरवीरे पवन विद्युत परियोजना नामक दो परियोजनाओं को कमीशन किया है I एसजेवीएन वर्तमान में भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड, बिहार, गुजरात, राजस्‍थान तथा अरूणाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी देशों नेपाल एवं भूटान में विद्युत परियोजना का कार्यान्‍वयन कर रहा है ।