8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPPSC Result: यूपी लोक सेवा आयोग ने जारी किया कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, यहां देखें

UPPSC Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 19 Sep 2024, 9:29 AM IST

UPPSC Result

UPPSC Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 18 अगस्त को आयोजित की गई थी।

23,866 परीक्षार्थियों के लिए जारी हुआ रिजल्ट (UPPSC Result)

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कुल 268 सीटों के लिए भर्ती निकाली गई थी, जिसके लिए करीब 40,923 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं परीक्षा में शामिल होने वालों की संख्या 23,866 थी। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए कुल 2029 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। ये रिक्तियों के 15 गुना ज्यादा है। 

यह भी पढ़ें- CBSE ने आज से शुरू किया रजिस्ट्रेशन, नोट कर लें जरूरी तारीख

कब होगी मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को बेसब्री से मुख्य परीक्षा का इंतजार है। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन व अन्य चीजों के लिए सूचना अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक या कटऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

यह भी पढ़ें- सरकार ने घटाया NEET MDS का कटऑफ, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट

64.87 ने दी स्क्रीनिंग परीक्षा

वहीं बीते रोज UPPSC की ओर से होम्योपैथिक आवासीय चिकित्सा अधिकारी के 62 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इस स्क्रीनिंग परीक्षा में 64.87 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए थे। ये परीक्षा सुबह 9: 30 बजे से शुरू होकर 11:30 बजे तक हुई। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, 4768 अभ्यर्थियों में से 64.87 प्रतिशत उपस्थित हुए।