पुलिस को करता रहा गुमराह, आईसीजेएस ने उगले 13 अपराध
आरोपी सूबेदार उर्फ अजय यादव पहली बार अपराध करने की जानकारी देकर पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने जब उसका नाम आईसीजेएस की बेबसाइड में डाला तो उसमें आरोपी के खिलाफ यूपी के प्रयागराज सहित स्थानों में 13 अपराध निकले जिसमें धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, विस्फोटक अधिनियम के मामले शामिल है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।